फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two dewans suspended in case of dead body rotting in mortuary

Banda News: शवगृह में शव सड़ने के मामले में दो दीवान निलंबित

Sat, 02 Sep 2023 11:15 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 02 Sep 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Two dewans suspended in case of dead body rotting in mortuary
बांदा। एसपी अंकुर अग्रवाल ने नरैनी कोतवाली में तैनात दो दीवान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इन पर यह आरोप था कि जिला अस्पताल की ओर से दो बार नरैनी कोतवाली को मेमो भेजने के बाद भी नरैनी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया था। इससे शव 12 दिन तक मोर्चरी में खराब हो रहे थे।
विज्ञापन

नरैनी में एक युवक सड़क किनारे पड़ा मिला था। जिला अस्पताल में उसने 19 अगस्त को खून की कमी के चलते दम तोड़ दिया था। लाश बिना फ्रीजर के पंचायत नामा भरने के लिए रखी रही। जिला अस्पताल से दो बार पंचायत नामा के लिए मेमो नरैनी कोतवाली भेजा था। लेकिन पुलिस ने चुस्ती नहीं दिखाई।
विज्ञापन

आखिरकार 31 अगस्त को सिपाही पंचनामा भरने मोर्चरी पहुंचे थे। इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए एसपी अंकुर अग्रवाल ने शनिवार की देर शाम नरैनी कोतवाली में तैनात दो मुख्य आरक्षियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस पूरे प्रकरण की जांच सीओ सदर अंबुजा त्रिवेदी को सौंपी है। एसपी अंकुर अग्रवाल ने पुलिस मीडिया सेल में यह जानकारी शेयर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांदा। जिला अस्पताल की मोर्चरी में वर्ष 2019 से डीप फ्रीजर नहीं है। वर्ष 2019 से पहले यहां दो डीप फ्रीजर लगे थे। दोनों ही खराब हो गए। वर्ष 2019 और वर्ष 2021 में जिला अस्पताल प्रशासन की ओर से शासन को पत्राचार किया गया था। लेकिन शासन द्वारा फ्रीजर नहीं भेजे गए। इसके चलते यहां आने वाले शवों को तत्काल मेडिकल कॉलेज भेजा जाता है। नरैनी के अज्ञात युवक के शव के मामले में पुलिस द्वारा पंचनामा न भरने के चलते शव को पोस्टमार्टम हाउस नहीं भेजा जा सका। जबकि दो बार अस्पताल प्रशासन ने सूचना दी थी। लेकिन पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया।


वर्ष 2019 से जिला अस्पताल की मोर्चरी में दोनों फ्रीजर खराब पड़े हैं। इसके लिए पत्राचार किया गया था। लेकिन डिमांड पूरी न हो सकी। अब जिला अस्पताल में नया मोर्चरी बन रही है। उसके चालू होने पर यहां डीप फ्रीजर की व्यवस्था की जाएगी।
डॉ. एसएन मिश्र
सीएमएस, जिला अस्पताल पुरुष, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed