{"_id":"65d10dc8cb29e22313072c85","slug":"two-cousins-riding-a-bike-were-hit-by-a-truck-died-banda-news-c-212-1-bnd1002-107173-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बाइक सवार चचेरे दो भाइयों को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बाइक सवार चचेरे दो भाइयों को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
बांदा। बुआ के घर दवा देकर लौट रहे बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। उसको कानपुर रेफर कर दिया है।
नरैनी कोतवाली क्षेत्र के विश्वनाथ का पुरवा लहुरेहटा गांव निवासी राजेश (17) पुत्र रज्जी, चचेरे भाई राजेश (22) पुत्र रामआसरे के साथ बुआ के घर शुक्रवार को दोपहर पड़मई गांव दवा देने गया था। वहां से बाइक से लौट रहे थे। बाइक राजेश चला रहा था। पड़मई गांव के आगे भवईं सरईं गांव के पास स्थित पुलिया पर पीछे से ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने दोनों को नरैनी सीएचसी भेजा। वहां से उन्हें रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज भेजा गया। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में राजेश ने दम तोड़ दिया। राजेश को कानपुर रेफर कर दिया गया है। चचेरे भाई सुंदरलाल ने बताया कि राजेश दो भाइयों में बड़ा और अविवाहित था। घर में मां मीरा हैं। नरैनी कोतवाल सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।