{"_id":"659c3fb3c1eae173500007b2","slug":"two-caught-cultivating-ganja-in-courtyard-and-enclosure-banda-news-c-212-1-sknp1006-6006-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: आंगन और बाड़े में गांजे की खेती करने वाले दो पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: आंगन और बाड़े में गांजे की खेती करने वाले दो पकड़े
Tue, 09 Jan 2024 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 09 Jan 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
बांदा। गांजा की खेती करने वाले दो आरोपियों को कालिंजर व कमासिन थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों के पास 16 किलो गांजा बरामद किया है।
कालिंजर पुलिस ने गोपरा गांव में छापा मारकर गोरे लाल यादव के घर में बने बाड़े में गांजा की खेती करते हुए पकड़ लिया। उनके बाड़े से 8.4 किलोग्राम हरा गांजा बरामद किया गया है। इंस्पेक्टर ऋषिदेव सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी टीम में एसआई सूरज पांडेय शामिल रहे। उधर, कमासिन थाना पुलिस ने रानीपुर गांव में छापा मारकर घर के आंगन में गांजे की खेती करने वाले मोहनलाल उर्फ भूरा 8 किलो 50 ग्राम हरे गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष कमासिन जयचंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी टीम में एसआई अजब सिंह शामिल रहे। पुलिस के मुताबिक आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि घरों के भीतर गांजे की खेती करने वाले कुछ और लोगों के नाम उजागर हो सके।