{"_id":"5aa41cee4f1c1bb8758b4baf","slug":"two-cattle-burnt-alive-in-seven-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात घरों में आग से दो मवेशी जिंदा जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात घरों में आग से दो मवेशी जिंदा जले
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
मूंगुस गांव में मकानों की आग बुझाते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन अलग-अलग हुए अग्निकांडों में लाखों रुपये संपत्ति राख हो गई। दो मवेशी भी जिंदा जल मरे। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने आग काबू कर ली। राजस्व कर्मियों ने अग्निकांड स्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन
तिंदवारी थाना क्षेत्र के मुंगूस गांव में शनिवार को दोपहर शार्ट सर्किट से चुनुबाद कुशवाहा के घर आग लग गई। पड़ोसी जगदेव, रामदेव, रामदीन, जगरूप और जगदीश कुशवाहा व राजकुमारी के मकान भी चपेट में आ गए। यह सभी घर सूने थे।
विज्ञापन
परिवार खेतों पर थे। दमकल को आने में सवा घंटे लग गए। ग्रामीणों ने हैंडपंपों से पानी ढोकर आग पर काबू पाया, पर तब तक सात घरों की गृहस्थी जल चुकी थी। एक भैंस व पड़िया की भी जलकर मौत हो गई। थाना प्रभारी प्रतिमा सिंह, कुसरेजा चौकी प्रभारी शिवसागर, एसआई कौशलेश सिंह चौहान व कौशलेंद्र प्रताप सिंह आदि भी आग बुझाने में जुटे रहे। रसोई में रखे दो गैस सिलिंडरों को चौकी प्रभारी ने निकाला। लेखपाल राजेंद्र सिंह के मुताबिक 6 लाख रुपये क्षति का अनुमान है।
विज्ञापन
उधर, शहर के शास्त्री नगर में शुक्रवार की रात चिराग से रमाशंकर कुशवाहा के घर में लगी आग में गृहस्थी और बाइक जल गई। लगभग डेढ़ लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। दूसरी घटना में कटरा निवासी राकेश बिहारी के घर शुक्रवार की शाम आग लग गई। दमकल न पहुंचने पर परिजनों व पड़ोसियों ने आग बुझाई। 2 एलईडी टीवी, 2 मोबाइल, एक लैपटॉप, फ्रिज, 20 हजार नगदी समेत कीमती कपड़े जलकर राख हो गए। आग लगने की वजह परिजन नहीं बता सके।