{"_id":"671d40be4bd3afc365049b74","slug":"two-bikes-collided-one-dead-three-including-a-woman-injured-banda-news-c-212-1-sknp1006-117346-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: दो बाइकें भिड़ीं, एक की मौत, महिला समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: दो बाइकें भिड़ीं, एक की मौत, महिला समेत तीन घायल
विज्ञापन
बांदा। दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक में सवार महिला समेत तीन लोग गंभीर घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से उन्हें रेफर कर दिया गया।
पैलानी थाना क्षेत्र के करिंदा डेरा निवासी सुनील निषाद (25) शुक्रवार की देर शाम अपने डेरा से खप्टिहाकलां जा रहा था। डेरा के पास स्थित गोशाला के समीप दूसरी तरफ आए बाइक सवार रविराम (25) से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। रविराम अपनी पत्नी सोनाली (23) व सुनील (19) के साथ बाइक से अपनी पत्नी को उसके मायके झंझरी पुरवा छोड़ने जा रहा था।
हादसे में दोनों बाइकों में सवार चारों लोग गंभीर घायल हो गए। सभी को पुलिस और परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने सुनील निषाद को मृत घाेषित कर दिया। ताऊ रामदास ने बताया कि सुनील खेती किसानी करता था। उसके पास छह बीघा जमीन है। चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। तीन पुत्रियां हैं। पत्नी भोली है। पैलानी थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि बाइक हादसे में मौत हुई है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।