फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two bikes collided, laborer died, father and daughter are serious

Banda News: दो बाइकें भिड़ीं, मजदूर की मौत, पिता-पुत्री गंभीर

Sat, 08 Feb 2025 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Two bikes collided, laborer died, father and daughter are serious
पैलानी। दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक बाइक चालक की मौत हो गई। दूसरी बाइक में सवार पिता-पुत्री गंभीर घायल हो गए। दोनों 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंदा गांव निवासी पप्पू विश्वकर्मा (26) शनिवार को दोपहर गांव से निमंत्रण में फतेहपुर के ललौली थाना क्षेत्र के महाखेड़ा गांव जा रहा था। उधर, हमीरपुर जिले के नदेहरा गांव निवासी जाबिर (55) बेटी शिफा ससुराल दसौली गांव से लेकर वापस अपने गांव जा रहे थे। चिल्ला थाना क्षेत्र के घूरा मोड़ पर दोनों बाइकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों के सवार उछलकर खंती में जा गिरे। हादसे में पप्पू की मौत हो गई, जबकि जाबिर और उसकी बेटी शिफा दोनों गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा है। मृतक पप्पू के पिता भोला प्रसाद विश्वकर्मा ने बताया कि तीन भाइयों में सबसे छोटा व अविवाहित था। गांव में मजदूरी करता था। दो बीघा जमीन है। घर में मां सरस्वती है। चिल्ला थानाध्यक्ष कृष्ण देव त्रिपाठी ने बताया कि दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत और दो अन्य घायल हुए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed