फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two barrages will be built on the Ken River, water shortage will be resolved, Water Commission has given approval.

Banda News: केन पर बनेंगे दो बैराज, दूर होगी पानी की किल्लत, जल आयोग ने दी मंजूरी

Wed, 18 Feb 2026 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 18 Feb 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Two barrages will be built on the Ken River, water shortage will be resolved, Water Commission has given approval.
फोटो- 04 नरैनी के पास केन नहर का हो रहा नवीनीकरण। श्रोत-विभाग
बांदा। पानी के संकट से निजात दिलाने के लिए महत्वाकांक्षी केन-बेतवा लिंक परियोजना पर तेजी से काम चल रहा है। इससे जहां सिंचाई का संकट दूर होगा वहीं शहरों में पीने के लिए पानी उपलब्ध होगा। इसके लिए केन नदी पर पैलानी और बांदा में दो बैराज बनाए जाने हैं। केंद्रीय जल आयोग ने दोनों बैराज के निर्माण को हरी झंडी दे दी है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन



केन-बेतवा लिंक परियोजना की आधारशिला वर्ष 2002 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने रखी थी। इस परियोजना के तहत मध्य प्रदेश में धन बांध का निर्माण किया जा रहा है। जहां से नहर से पानी छतरपुर (मध्य प्रदेश) में स्थित बरियारपुर बांध में जमा किया जाएगा। इसके बाद यह पानी नहरों के माध्यम से किसानों को सिंचाई के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन




इस परियोजना के एक महत्वपूर्ण हिस्से के रूप में बांदा में एक हजार किमी. लंबी नहरों का पुनरुद्धार किया जा रहा है। वर्तमान में 75 किमी से अधिक नहरों के नवीनीकरण, क्षतिग्रस्त पक्की संरचनाओं के पुनर्निर्माण और नहर लाइजिंग का काम 60 फीसदी पूरा हो चुका है। नहर संचालन के दौरान भी किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलता रहेगा। जोकि इस परियोजना की एक बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन
विज्ञापन




नहरों के पुनरुद्धार का कार्य मेसर्स लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन लिमिटेड, अहमदाबाद (गुजरात) और मेसर्स शिव शक्ति कंस्ट्रक्शन कंपनी (नोएडा) द्वारा किया जा रहा है, जबकि मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (प्रयागराज) गुणवत्ता की निगरानी कर रहा है। इस लिंक परियोजना से उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश दोनों राज्यों के किसानों और नागरिकों को व्यापक लाभ मिलने की उम्मीद है।



परियोजना के माध्यम से उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में लगभग नौ लाख हेक्टेयर भूमि पर सिंचाई क्षमता का विकास किया जाएगा। बांदा और बुंदेलखंड के 13 जिलों के किसान इससे लाभान्वित होंगे। 2.51 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में सिंचाई व्यवस्था में सुधार होगा। परियोजना से यूपी और एमपी के लगभग 41 लाख लोगों को पेयजल की सुविधा मिलेगी। विशेष रूप से, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा और बांदा जनपदों के 21 लाख लोगों को वर्ष 2050 तक 67 मिलियन क्यूबिक मीटर पीने का पानी उपलब्ध कराया जा सकेगा।



....... वर्जन-



केन बेतवा लिंक परियोजना के तहत एक हजार किमी नहरों के नवीनीकरण का काम तेजी से हो रहा है। जिले में 75 किमी नहरों के नवीनीकरण का काम 60 फीसदी पूरा हो गया है।



- ज्ञान प्रकाश, अधिशासी अभियंता केन-बेतवा लिंक परियोजना खंड-2



वर्जन



शहर सहित आसपास के गांवों में पीने के पानी के लिए केन नदी बांदा में महोबा-बांदा बाइपास के पास व पैलानी में दो बैराज बनाए जाने हैं। केंद्रीय जल आयोग से अनुमोदन मिल गया है। जल्द निर्माण का काम शुरू होगा।




संदीप कुमार खरे, अधीक्षण अभियंता केन-बेतवा लिंक परियोजना खंड-2

फोटो- 04 नरैनी के पास केन नहर का हो रहा नवीनीकरण। श्रोत-विभाग

फोटो- 04 नरैनी के पास केन नहर का हो रहा नवीनीकरण। श्रोत-विभाग

फोटो- 04 नरैनी के पास केन नहर का हो रहा नवीनीकरण। श्रोत-विभाग

फोटो- 04 नरैनी के पास केन नहर का हो रहा नवीनीकरण। श्रोत-विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed