फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two and a half percent voting in two bypolls

दो प्रधानों के उप चुनाव में साढ़े 57 फीसदी मतदान

Mon, 03 Feb 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Two and a half percent voting in two bypolls
बहिंगा गांव में प्रधान के उप चुनाव में मतदान केंद्र पर मतदाता। - फोटो : BANDA
जनपद की दो ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए सोमवार को हुए उप चुनाव मतदान में कुल 57.53 फीसदी मतदान हुआ। किसी भी मतदान केंद्र से कोई गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली।
विज्ञापन

मतगणना पांच फरवरी को होगी। मतदान पेटियों को ब्लाक मुख्यालयों में बनाए गए स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में रखा गया है।
बड़ोखर ब्लाक के कुरौली और तिंदवारी ब्लाक के बहिंगा गांव में सोमवार को प्रधान पद के लिए वोट डाले गए। इन दोनों ग्राम पंचायतों के प्रधानों की मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे शुरू हुआ मतदान शाम पांच बजे तक चला। दोनों ही गांव के मतदान केंद्रों में लंबी लाइनें नजर नहीं आईं। पुलिस बल तैनात रहा। कुरौली गांव में 49.3 प्रतिशत और बहिंगा में 66.4 प्रतिशत वोट पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुरौली में 1342 और बहिंगा में 1987 मतदाता थे। तिंदवारी संवाद न्यूज एजेंसी के मुताबिक बहिंगा में दो मजरे भी शामिल हैं। तीन मतदान केंद्र बनाए गए थे।
वरिष्ठ सहायक निर्वाचन योगेश्वर सिंह ने बताया कि मत पेटियों को बड़ोखर और तिंदवारी ब्लाक कार्यालय में सुरक्षित रखा गया है। पांच फरवरी को ब्लाक मुख्यालय में ही मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed