{"_id":"68fd12255f0211b6310ba5b3","slug":"two-accused-of-theft-and-robbery-arrested-in-encounter-one-shot-in-leg-banda-news-c-212-1-sknp1006-135111-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: चोरी व लूट के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: चोरी व लूट के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
Sat, 25 Oct 2025 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 25 Oct 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
फोटो- 14 पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी इरशाद। स्रोत- पुलिस।
बांदा। चोरी व लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को कालिंजर थाना व एसओजी की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। आरोपियों के कब्जे से तमंचे, कारतूस, ताला तोड़ने-काटने के औजार व घटना में प्रयुक्त की गई कार को बरामद किया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि 24 अक्टूबर की रात कालिंजर व एसओजी की संयुक्त टीम गश्त पर थी। तभी सौंता गांव मोड़ पर बांदा की तरफ से कार आती दिखाई दी। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो कार चालकों ने कार को मोड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस के पीछा करने पर कार सढ़ा लिंक रोड पर अनियंत्रित होकर खंती में फंस गई। पुलिस ने घेराबंदी की तो कार सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। जवाबी फायरिंग में आरोपी इरशाद के पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
पुलिस ने बांदा शहर कोतवाली के हरदौल तलैया निवासी इरशाद व उसके साथी सलमान को गिरफ्तार किया है। इरशाद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। पूछताछ में बताया कि दोनों आरोपी कार में रात के समय निकलकर विभिन्न स्थानों पर घरों के ताले काटकर और दुकानों के शटर काटकर चोरी करते थे। उन दोनों ने बांदा, महोबा, फतेहपुर, प्रयागराज, मध्य प्रदेश सहित आसपास के जनपदों में नकबजनी व चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
एएसपी ने बताया कि इरशाद पर पूर्व में हत्या के प्रयास, पुलिस मुठभेड़ के आठ मामले दर्ज हैं। सलमान के खिलाफ दो मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी टीम में कालिंजर थाना इंस्पेक्टर सुखराम सिंह व एसओजी प्रभारी आनंद कुमार रहे।