फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two accused arrested in truck theft including 640 bags of cement

640 बोरी सीमेंट समेत ट्रक चोरी में दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 25 Aug 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in truck theft including 640 bags of cement
बांदा। सीमेंट बोरी से भरे ट्रक चोरी की घटना में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक चित्रकूट और दूसरा कन्नौज जिले का है। पुलिस ने 542 बोरी सीमेंट और ट्रक बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

झांसी के करगुवां (एरच) निवासी सीमेंट व्यवसायी नीरज यादव ने बताया कि 19 अगस्त को बड़ागांव से ट्रक में 640 बोरी सीमेंट लादकर कमासिन (बांदा) के लिए रवाना किया था, लेकिन ट्रक गुरेह गांव के पास लापता हो गया। कमासिन नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

आरोप लगाया था कि चालक विनोद यादव (परसादी पुरवा, इंदरगढ़, कन्नौज) ट्रक कहीं और ले गया। कोतवाली देहात पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर सर्विलांस की मदद ली और मंगलवार की देर शाम चित्रकूट जिले के खंडेहा गांव में स्थित ट्रेडर्स में दबिश देकर चोरी का ट्रक तथा 542 बोरी सीमेंट बरामद कर ली। चालक विनोद यादव सहित चित्रकूट के सुजानगंज (रैपुरा) गांव निवासी छोटू सिंह को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार और उप निरीक्षक रमेश कुमार ने बताया कि ट्रक चालक के साथ साजिश रचने वाला तीसरा आरोपी गुरेह गांव का है। यहां ट्रक आने के बाद चोरी की सीमेंट बेचने की पूरी साजिश रची गई। तीसरे आरोपी धर्मेंद्र की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed