Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two accused arrested for stealing cash from ATMs using a fake shutter device

Banda News: एटीएम में कृत्रिम शटर लगा नकदी उड़ाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 13 Nov 2026 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for stealing cash from ATMs using a fake shutter device
बांदा। एटीएम से छेड़छाड़ कर कृत्रिम शटर लगाकर नकदी उड़ाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों ही फतेहपुर के निवासी हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने उनके पास से 5960 रुपये, बाइक और वारदात में इस्तेमाल औजार बरामद किए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। परशुराम तालाब निवासी वीरेंद्र कुमार ने 11 नवंबर को कोतवाली नगर में शिकायत दर्ज कराई थी।
उन्होंने बताया था कि 10 नवंबर की रात वह बंगालीपुरा स्थित एक एटीएम बूथ से 15 हजार रुपये निकालने गए थे। प्रक्रिया पूरी के बाद भी मशीन से रुपये नहीं निकले। इससे उन्हें कैश फंसने की आशंका हुई। इसी तरह एक अन्य व्यक्ति ने भी पांच हजार रुपये की नकदी नहीं मिलने की जानकारी दी थी। शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज के साथ इलेक्ट्रॉनिक और अन्य साक्ष्य जुटाकर पुलिस ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर महोखर बाईपास से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के बवारा सवारा निवासी करन और कंचन पुरवा निवासी अजय के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियों ने एटीएम में छेड़छाड़ (एटीएम टेंपरिंग) कर नकदी चोरी करने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी सौरभ सिंह दोनों ने बताया कि आरोपी एटीएम के कैश डिस्पेंसिंग स्लॉट के सामने लगे कवर को प्लास से क्षतिग्रस्त कर उसमें टेप और फेवीक्विक की मदद से कृत्रिम शटर लगा देते थे। इसके बाद कवर को दोबारा चिपका देते थे, जिससे मशीन बाहर से सामान्य दिखाई देती थी। ग्राहक के रुपये निकालने पर नकदी कृत्रिम शटर में फंस जाती थी। ग्राहक के जाने के बाद दोनों कवर खोलकर नकदी निकाल लेते थे।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एटीएम से निकाले गए 5960 रुपये, एक मोटरसाइकिल, दो एंड्रॉयड मोबाइल, पांच एटीएम कार्ड, एक प्लास, तीन प्लेट, टेप के तीन बंडल, सिल्वर स्प्रे पेंट, तीन रबर, फेवीक्विक, बिजली का टेप और एक बैग बरामद किया है।
---
आसपास भी तलाशा जा रहा गिरोह का नेटवर्क
दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उन्होंने इससे पहले बांदा और आसपास के जिलों में कितने एटीएम में इसी तरह छेड़छाड़ कर नकदी चोरी की है। इसके लिए आसपास के जिलों की पुलिस से भी संपर्क किया गया है। आरोपियों के आपराधिक इतिहास का भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस को आशंका है कि जानकारी के आधार पर दूसरी वारदातों का भी खुलासा हो सकता है।


---
वर्जन
पुलिस को सूचना मिली थी कि एटीएम में कैश निकालने के बाद भी फंस रहा है। आशंका पर सीसीटीवी फुटेज आदि की जांच में एटीएम टेंपरिंग की बात सामने आई। साथ ही आरोपियों की भी पहचान हुई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, वे फतेहपुर के निवासी हैं, उनसे पूछताछ जारी है।
-पलाश बंसल, एसपी बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed