फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Twenty one hour electricity cuts

इक्कीस घंटे गुल रही बिजली

Sat, 09 May 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 09 May 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
Twenty one hour electricity cuts

शहरों में रात को बिजली कटौती न किए जाने की पिछले माह शासन द्वारा की गई घोषणा की धज्जियां उड़ गईं। कटौतीमुक्त बुंदेलखंड में पावर कारपोरेशन ने शहरी और ग्रामीण दोनों ही क्षेत्रों में जबर्दस्त कटौती का शेड्यूल लागू कर दिया है।

विज्ञापन


शहर में 6 घंटा और गांवों में 9 घंटा शेड्यूल के तहत और इसके अलावा ‘इमरजेंसी’ कटौती के नाम पर दो से तीन घंटा बिजली गुल की जा रही है। शुक्रवार की पूरी रात शहर के बाशिंदों को मात्र तीन घंटा बिजली मिली। इससे लोगों को पेयजल संकट से भी जूझना पड़ा।
विज्ञापन


बुंदेलखंड बिजली कटौती से मुक्त है। इसके बावजूद चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा में छह से नौ घंटे तक का कटौती शेड्यूल लागू है। तापमान बढ़ने के साथ ही इन दिनों बिजली का संकट गहरा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्धारित शेड्यूल के अलावा ‘इमरजेंसी’ के नाम पर अंधाधुंध कटौती हो रही है। शुक्रवार की रात बिजली ने शहर के उपभोक्ताओं की नींद उड़ा दी। मंडल मुख्यालय बांदा शहर में नौ घंटा कटौती हुई, जबकि मंडल के अन्य शहरों में कटौती का ग्राफ 10 घंटे के आसपास रहा।

सुबह 8 से 11, शाम 5:30 से 8:30 और तड़के 2 से 5 बजे तक कटौती हुई। इसके अलावा गांवों में सुबह 8 से 11, शाम 5 से 8 और रात 1 से सुबह 4 बजे तक कटौती की गई। इस सामान्य कटौती के अलावा शुक्रवार की रात 10:05 से 11:05 (एक घंटा), 11:15 से 1:15 (दो घंटा) और तड़के 2:45 से 5:15 (ढाई घंटा) ‘इमरजेंसी’ कटौती की गई। कुल मिलाकर पूरी रात उपभोक्ता बिजली के बिना बेहाल रहे। सुबह नलों में जलापूर्ति भी प्रभावित हुई।

शुक्रवार की रात चिल्ला रोड स्थित 132 केवी सब स्टेशन में पनकी कंट्रोल रूम से नया मैसेज आ गया। एसएसओ मोहन सिंह ने बताया कि बांदा शहर में अब सुबह 8 से 11 (3 घंटा) और रात 2 से सुबह 5 बजे (3 घंटा) कटौती होगी।

अब तक शाम 5:30 से 8:30 तक हो रही कटौती रोक दी गई है। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह 8 से 11, शाम 5 से 8 और रात 1 से तड़के 4 बजे तक 9 घंटा कटौती होगी। इसमें ‘इमरजेंसी’ कटौती शामिल नहीं है। यह कभी भी और कितनी भी देर के लिए की जा सकती है।

जर्जर हो चुका भूरागढ़ फीडर शहर के एक दर्जन मोहल्लों और जल संस्थान के लिए मुसीबत बना हुआ है। आए दिन हो रहे फाल्टों से बिजली के साथ पानी भी गोल हो रहा है। शुक्रवार की रात अंधाधुंध कटौती के बावजूद भूरागढ़ फीडर की 11 हजार वोल्ट की एचटी लाइन टूटकर केन नदी में आ गिरी।

फीडर ठप हो गया। इससे जुड़े एक दर्जन मोहल्लों में साढ़े 17 घंटे बिजली गुल रही। भीषण गर्मी में उपभोक्ता बिलबिला उठे। व सरकार और पावर कारपोरेशन को कोसते रहे। बिजली आपूर्ति और कटौती के शेड्यूल में रोजाना हो रहे रद्दोबदल से पानी की आपूर्ति भी बुरी तरह प्रभावित है।

तड़के की कटौती के मद्देनजर जल संस्थान ने शनिवार से जलापूर्ति का समय सुबह 8 बजे कर दिया था। लेकिन शनिवार को ही बिजली विभाग ने अपना शेड्यूल फिर बदल दिया और कटौती का समय सुबह 8 से 11 कर दिया। इस पर जल संस्थान को भी जलापूर्ति का समय दूसरे ही दिन बदलना पड़ा।


जल संस्थान अधिशासी अभियंता विजय बहादुर सिंह ने बताया कि रविवार से अलीगंज जोन (अवस्थी पार्क ओवरहेड टैंक) से पानी की आपूर्ति सुबह 7 बजे से होगी, जबकि शहर के सिविल लाइन आदि अन्य इलाकों में सुबह 6 बजे से जलापूर्ति की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed