फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Tulsi Vihar colony road immersed in dirty water

गंदे पानी में डूबी तुलसी विहार कॉलोनी की सड़क

Sun, 13 Dec 2020 10:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
Tulsi Vihar colony road immersed in dirty water
Tulsi Vihar colony road immersed in dirty water - फोटो : BANDA
बांदा। तुलसी विहार कालोनी (कालूकुआं) का मुख्य मुख्य रास्ता इन दिनों भी गंदे पानी में डूबा है। घरों से निकलने वाले गंदे पानी की बदबू से लोग परेशान हैँ। कालोनी के लोगों ने रविवार को सिटी मजिस्ट्रेट के आवास पर पहुंचकर ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

कालोनी वासियों ने कहा कि नगर पालिका परिषद जल निकासी के लिए यहां नाला निर्माण करा रही थी, लेकिन एक परिवार ने निर्माण रुकवा दिया। नाला अधूरा रह जाने से कालोनी के घरों के पानी का निकास पूरी तरह ठप हो गया है। नालियां उफना जाने से भारी मात्रा में पानी मुख्य गली में भर गया है। इससे निकलना दूभर है। गंदगी से बीमारियों की आशंका है।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट से अधूरे नाले का निर्माण पूरा कराने की मांग की। सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह ने नगर पालिका प्रशासन से बात कर समस्या का निदान कराने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में सभासद दिनेश सोनकर, जेएन कालेज प्राचार्य डॉ. केेएस कुशवाहा, सुखलाल विश्वकर्मा, लक्ष्मी प्रसाद यादव, रामलखन सिंह, दयाशंकर तिवारी, शारदा प्रसाद सिंह, कृष्ण कुमार सिंह पटेल, दीपेश यादव, सीताराम यादव, अजय सिंह, अमर यादव, किशोरीलाल यादव, कमल तिवारी भी शामिल हैं।

Tulsi Vihar colony road immersed in dirty water

Tulsi Vihar colony road immersed in dirty water- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed