{"_id":"682791f26c276bff0f04d29a","slug":"truck-dumper-collided-one-driver-injured-highway-jammed-for-two-hours-banda-news-c-212-1-bnd1007-126614-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: ट्रक-डंपर भिड़े, एक चालक घायल, हाईवे पर लगा दो घंटे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: ट्रक-डंपर भिड़े, एक चालक घायल, हाईवे पर लगा दो घंटे जाम
विज्ञापन
तिंदवारी। बांदा-फतेहपुर हाईवे पर तिंदवारी कस्बे में शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे ट्रक और डंपर की आमने-सामने भिडंत हो गई। ट्रक का चालक केबिन में फंस गया। ग्रामीणों व पुलिस की मदद से उसको बाहर निकाला गया। उसे पीएचसी में भर्ती कराया गया। उधर, दोनों डंपर आड़े-तिरछे खड़े हो जाने से हाईवे पर भीषण जाम लग गया। चिलचिलाती धूप में रोडवेज सहित तमाम वाहन दो घंटे तक फंसे रहे।
इटावा जिला निवासी सुनील कुमार शुक्रवार को ट्रक लेकर बांदा से तिंदवारी की ओर जा रहा था। इसी दौरान कस्बे स्थित हिंदुस्तान पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे डंपर से ट्रक भिड़ गया। हादसे में सुनील डंपर के केबिन में फंसकर घायल हो गया। ग्रामीणों व पुलिस ने काफी मशक्कत से उसे बाहर निकाला और गंभीर होने पर पीएचसी में भर्ती कराया। वहीं दूसरी ओर बांदा-फतेहपुर हाईवे पर दो घंटों से अधिक समय तक आवागमन बाधित रहा। जाम में फंसे वाहन सवार भीषण गर्मी व तेज धूप से परेशान रहे। दोपहर करीब तीन बजे तक पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त डंपर को राजमार्ग से हटवाकर यातायात बहाल कराया।
अनियंत्रित होकर बाइक सवार गिरे, घायल
तिंदवारी। बाइक सवारों के सामने अचानक मवेशी आ जाने से वह अनियंत्रित होकर गिर गए। घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया गया।
बबेरू कस्बा निवासी रोहित और जमेनी शुक्रवार को सुबह बाइक से तिंदवारी से बबेरू जा रहे थे। इसी दौरान गोवंश के अचानक सामने आने से वह बाइक से नियंत्रण खो बैठे और गिरकर घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां जमेनी की हालत गंभीर होने पर उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया। (संवाद)