{"_id":"5f0605708ebc3e639a6a8961","slug":"truck-crushes-bike-cousins-one-dead-banda-news-knp5700913118","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बाइक सवार चचेरे भाइयों को कुचला, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने बाइक सवार चचेरे भाइयों को कुचला, एक की मौत
विज्ञापन
बांदा। मामा की बाइक पर निकले चचेरे भाइयों को गिट्टी भरे ट्रक ने कुचल दिया। बाइक चला रहे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पीछे बैठा चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
तिंदवारी थाना क्षेत्र के जसईपुर गांव निवासी धीरज (18) पुत्र चुनकू अपने मामा की बाइक लेकर चचेरे भाई खेमराज (18) पुत्र फूलचंद्र के साथ खौड़ा गांव गया था। मंगलवार की रात घर वापस आते समय जसईपुर और माटा के बीच तेज रफ्तार गिट्टी भरे ट्रक ने टक्कर मार दी।
बाइक चला रहे धीरज की मौके पर ही मौत हो गई। घायल खेमराज को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया और गांव प्रधान ज्ञानसिंह यादव को घटना की जानकारी दी। खेमराज की हालत नाजुक देख कानपुर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद चालक और क्लीनर ट्रक छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
शव का बुधवार को पोस्टमार्टम हुआ। भाई सत्यप्रकाश ने बताया कि धीरज 10वीं का छात्र था। इस वर्ष फेल हो गया था। पिता मजदूरी करते हैं। दो भाइयों में छोटा था। उधर, ग्राम प्रधान ने बताया कि धीरज के मामा गंगाचरन (निवासी महुई) घर आया था। उसी की बाइक लेकर वह खौड़ा गांव चला गया था।
दो बाइकें टकराईं, चार घायल
बबेरू। कोतवाली क्षेत्र के काजीटोला गांव में बुधवार को दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में दोनों बाइकों पर सवार चार युवक घायल हो गए। उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घायलों में ज्ञानेंद्र (55) पुत्र लाखन सिंह, नरेश (33) पुत्र करन दोनों निवासी निभौर गांव और सुनील (28) पुत्र शिवपाल तथा पुरुषोत्तम (32) पुत्र देशराज शामिल हैं।