फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   truck crushed the student

ट्रक ने ली छात्र की जान

Thu, 27 Aug 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा Updated Thu, 27 Aug 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
truck crushed the student

तेज रफ्तार ट्रक से कुचलकर छात्र की मौत हो गई। घटना से उत्तेजित ग्रामीणों ने जाम लगाकर आवागमन ठप कर दिया। चौकी प्रभारी की आधा घंटा की मान-मनौव्वल के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। पुलिस ने भाग रहे चालक को गिरफ्तार कर ट्रक कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन


मटौंध थाना क्षेत्र के चिलेहटा गांव के मजरा छोटा पुरवा निवासी सद्दाम हुसैन (17) पुत्र चैन मोहम्मद शहर के खानकाह इंटर कालेज में 12वीं कक्षा का  छात्र था। बुधवार को सुबह वह बाइक से पढ़ने कालेज जा रहा था। गांव से कुछ दूर चलते ही महोबा बाईपास रोड पर केन नदी पुल की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन


घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भागने लगा। ग्रामीणों ने बाइक पर पीछा किया तो चालक ट्रक छोड़कर चालक भाग निकला। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उधर, घटना से उत्तेजित ग्रामीणों ने आधा घंटा तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन ठप रखा। ट्रक चालक की गिरफ्तारी की खबर मिलने पर जाम खत्म हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


सद्दाम के पिता चैन मोहम्मद के पास जमीन जायदाद न होने से मजदूरी व सब्जी आदि बेचकर परिवार पालता है। इकलौते पुत्र की मौत से मां चंदा बानो बेसुध हो गई। पिता का कहना था कि उसके घर का चिराग ही बुझ गया। मार्च्युरी में बसपा नेता मोहम्मद इदरीस, लल्लू निषाद, जिला पंचायत सदस्य दलपत सिंह समेत ग्रामीण मौजूद रहे।


उधर, बिजली खेड़ा निवासी सुशीला (40) पत्नी राजू मंगलवार को शाम भतीजे राजेश के साथ बाइक पर अपनी मां को देखने रिसौरा गांव गई थी। शाम को वापस लौटते समय बाइक मवेशी से टकरा जाने से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed