फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Troubled by the commander, the family sat on hunger strike

कमांडर से परेशान परिवार अनशन पर बैठा

Tue, 13 Jul 2021 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Troubled by the commander, the family sat on hunger strike
बांदा। स्वयंसेवी संस्था की कमांडर से परेशान परिवार स्वतंत्रता स्मारक अशोक लाट में अनशन पर बैठ गया। आरोप लगाया कि संस्था कमांडर बहू को बरगलाकर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही है। पैसों की मांग की जा रही है। चेतावनी दी कि कार्रवाई न होने पर परिवार आमरण अनशन करेगा।
विज्ञापन

फतेहगंज थाना क्षेत्र के जबरापुर गांव निवासी शिवचरन सोनी और उसकी पत्नी हीरामणि, दामाद श्यामजी व धीरू सोनी तीन दिवसीय अनशन पर बैठे। शिवचरन ने एसपी को अर्जी देकर बताया कि वह सपरिवार बदौसा स्थित किराये के मकान में रहता है। उसके पुत्र जितेंद्र की इसी वर्ष फरवरी में हत्या हो गई थी। पुलिस में रिपोर्ट दर्ज है। एक आरोपी को बचाने के लिए स्वयंसेवी संगठन की कमांडर दबाव बना रही हैं।
विज्ञापन

रुपये की मांग की जा रही है। न मानने पर बहू की आड़ लेकर फंसाने की धमकी दे रही हैं। वह और उसका परिवार तंग आ चुका है। मजबूरन उसे अनशन के लिए बाध्य होना पड़ा। आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो तीन दिन बाद वह सपरिवार आमरण अनशन शुरू कर देगा। एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed