फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Troubled by low yield, a farmer committed suicide by consuming poison

Banda News: उपज कम होने से परेशान किसान ने जहर खाकर जान दी

Wed, 14 May 2025 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Troubled by low yield, a farmer committed suicide by consuming poison
पैलानी (बांदा)। गेहूं की उपज कम होने से परेशान किसान ने सोमवार की देर शाम खेत में जहर खा लिया। देर रात अस्पताल में उनकी मौत हो गई। खप्टिहा कलां गांव के नया डेरा निवासी किसान शिवबरन उर्फ पुजारी यादव (55) ने बलकट पर एक साल के लिए छह हजार रुपये बीघा के हिसाब से 30 बीघा में फसल उगाई थी। सिर्फ 30-35 क्विंटल उत्पादन होने से परेशान था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शिवबरन के बड़े भाई रामनारायण ने बताया कि शिवबरन तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। सोमवार की देर शाम वह खेत में था। पिता भोला यादव खेत में लगे ट्यूबवेल में रहते हैं। पिता के पास भाई चुन्नू खीर बना रहा था। उसने शिवबरन से कहा कि भइया खीर खा लेना। इसी बीच शिवबरन खेत में टहलने निकल गया। कुछ दूर जाकर उसने लोटा में जहर घोलकर पी लिया। भाई चुन्नू जब उसे बुलाने गया तो उसकी हालत बिगड़ी हुई थी। उसने चुन्नू से कहा कि उससे बहुत बड़ी भूल हुई है, जो उसने जहर खा लिया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। देर रात करीब 11:30 बजे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

रामनारायण ने बताया कि शिवबरन ने बलकट पर 30 बीघा में गेहूं की फसल बोई थी। इतनी जमीन में कम से कम 150 क्विंटल उपज होनी चाहिए थी, लेकिन हुई थी 30-35 क्विंटल। इतनी कम उपज होने से लागत भी नहीं निकल पाई। उन्होंने बताया कि मौसम के जल्दी गर्म हो जाने की वजह से फसल प्रभावित हो गई थी। वहीं, भाई चुन्नू ने बताया कि उनके पिता भी खेती करते हैं। मां चुन्नी की वर्ष 2015 में निधन हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैलानी थाना इंस्पेक्टर सुखराम सिंह ने बताया कि परिजन उपज कम होने की बात कह रहे हैं। पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed