{"_id":"64c6af6fc41af06ba7075014","slug":"troubled-by-domestic-discord-the-old-man-died-by-consuming-poison-banda-news-c-212-1-bnd1001-995-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: घरेलू कलह से परेशान वृद्ध ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: घरेलू कलह से परेशान वृद्ध ने जहर खाकर दी जान
विज्ञापन
बांदा। घरेलू कलह से परेशान वृद्ध ने घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत में जाकर जहर खा लिया। वह अचेत होकर गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने देखा तो परिजनों को जानकारी हो सकी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने परिजनों से पोस्टमार्टम कराए जाने की सलाह दी, लेकिन परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना शव घर ले गए।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव निवासी राममनोहर (65) रविवार को सुबह घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत में गया था। वहां उसने जहर खा लिया। कुछ ही देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई। वह अचेत होकर गिर पड़ा। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने देखा तो उसे पहचान लिया। घटना की जानकारी राममनोहर के पुत्र देवीचरण को दी गई। मौके पर पहुंचे पुत्र ने उसे उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुत्र देवीचरन का कहना है कि घरेलू कलह के चलते उसके पिता ने जहर खाकर खुदकुशी की है। घरेलू कलह की वजह क्या थी उसने यह नहीं बताया। शहर कोतवाल मनोज शुक्ला ने बताया कि घटना की उन्हें जानकारी नहीं है। अगर परिजन कहेंगे तो शव को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।