{"_id":"5ec2c6308ebc3e9048061fcb","slug":"troubled-by-distress-vegetable-farmer-hanged-banda-news-knp5608104161","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंगहाली से परेशान सब्जी किसान ने फांसी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तंगहाली से परेशान सब्जी किसान ने फांसी लगाई
विज्ञापन
बांदा। लॉकडाउन में कारोबार ठप होने से आर्थिक तंगी झेल रहे सब्जी किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। उधर, तहसीलदार इसे घरेलू कलह की घटना बता रहे हैं। एक अन्य घटना में युवक ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कोतवाली देहात क्षेत्र के चटचटगन गांव में लवकुश निषाद (42) पुत्र कमतइया निषाद ने रविवार शाम घर में छत से साफी बांधकर फांसी लगा ली। घर के अन्य लोग खेत में थे। वापस लौटे तो शव फंदे पर लटका देखा। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।
मृतक के पुत्र सीरज निषाद ने बताया कि केन नदी किनारे रेत में सब्जी की बागवानी से घर का खर्च चलता है। लॉकडाउन के बाद यह कारोबार लगभग ठप हो गया था। औने-पौने दामों में भी सब्जी नहीं बिक रही थी। इससे पिता लवकुश तनावग्रस्त और परेशान थे।
विज्ञापन
सीरज ने कहा कि इसी से तंग आकर पिता ने पहले शराब पी और फिर जान दे दी। उधर, सदर तहसीलदार अवधेश कुमार निगम ने बताया कि लेखपाल को जांच के लिए भेजा था। सब्जी किसान ने घरेलू कलह के चलते आत्महत्या की है। किसी बात को लेकर पत्नी से उसका विवाद हो गया था।
एक अन्य घटना में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पुंगरी गांव में शिवबहोरी (22) पुत्र रामलाल ने रविवार की रात घर में रस्सी से फांसी लगा ली। परिजनों ने फंदा काटकर उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया है। घटना की वजह स्पष्ट नहीं बता सके।
पिता ने डांटा तो किशोरी फंदे पर झूल गई
बांदा। बिसंडा थाना क्षेत्र के इटर्रा मलौली गांव में सोना (16) पुत्री सुखराम उर्फ सुखुवा ने रविवार को दोपहर कमरे में रस्सी से फांसी लगा ली। घटना के वक्त परिवार के सभी सदस्य ईंट पाथने के लिए मिट्टी लेने खेत गए थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतका के भाई नंदबाबू ने बताया कि पड़ोस में घूमने जाने पर पिता ने उसे डांट दिया था।
इसी से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या कर ली। मऊरानीपुर में उसकी शादी तय थी। तीन माह पूर्व गोद भराई रस्म हो चुकी। चार बहनों में तीसरे नंबर की थी। उधर, गिरवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर बुजुर्ग गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में सोनू (25) पुत्र अंजनी रविवार की रात आग से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजन कोई कारण नहीं बता सके।