{"_id":"5dd6d2df8ebc3e547a44a4ef","slug":"trolley-returning-from-mundan-rituals-overturned-32-injured-banda-news-knp5273108153","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंडन संस्कार से लौट रही ट्राली पलटी, 32 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंडन संस्कार से लौट रही ट्राली पलटी, 32 घायल
Trolley returning from Mundan rituals overturned, 32 injured
- फोटो : BANDA
तिंदवारी। मुंडन संस्कार से वापस लौट समय ट्राली पलट जाने से उसमें सवार 32 महिला-पुरुष और बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इनमें मुंडन कराने वाला मासूम बच्चा भी शामिल है। सभी घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चालक ट्रैक्टर छोड़क र फ रार हो गया।
थाना क्षेत्र के पपरेंदा गांव निवासी देवीचरण वर्मा गुुरुवार को अपने 6 माह के बच्चे का मुंडन कराने ट्रैक्टर ट्राली पर बेंदाघाट काली देवी मंदिर गए थे। ट्राली में करीब 32 लोग सवार थे। यह सब देवीचरण के परिजन व खानदानी बताए गए हैं। वापस लौटते समय शाम करीब शाम 6 बजे तेज रफ्तार ट्राली बांदा-टांडा नेशनल हाइवे पर छापर गांव के पास पलट गई। उस पर सवार देवीचरण (35)और उसका 6 माह का मासूम पुत्र उत्तम, पुत्री राधा (6) व पत्नी पुष्पा (22) मनीषा (25), राहुल (46) पत्नी भूरा, रामकिशोर (8) व विजय (5) पुत्रगण राजाभइया, रेखा (32) पत्नी राजाभइया, लक्ष्मी (19) पुत्र भूरा सहित मनीषा (19), गरीबदास (38) संतोष (32), अर्जुन (8), दिलीप (15), संजय (22), सपना (12), श्यामा (35), तुलसा (36), सिद्वार्थ (2), कविता (30), परमात्मादीन (40), सुमित्रा (32), हरीमोहन (20) आदि घायल हो गए। बेंदा के पूर्व प्रधान विवेक सिंह और छापर गांव प्रधान विनय कुमार तिवारी तथा थाना इंस्पेक्टर नीरज कुमार और बेंदा चौकी प्रभारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह फोर्स के साथ पहुंच गए और सरकारी वाहनों से सभी को सीएचसी पहुुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया।
उधर, पता चला है कि ट्रैक्टर चालक नशे में था। वह मौके से फरार हो गया। फिलहाल उसका नाम व पता की जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। यह भी बताया कि चालक का बेंदा गांव में कुछ युवकों से झगड़ा हो गया था। वह युवक बाइक से उसका पीछा कर रहे थे। इसीलिए चालक ट्रैक्टर तेज भगा रहा था। थाना इंस्पेक्टर ने बताया कि ट्रैक्टर बेंदा गांव के मुखराम पटवा का बताया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
टेंपो से टकराई कार, 13 लोग घायल
तिंदवारी। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बेकाबू हुई कार आटो टेंपो से जा टकराई। टेंपो पर सवार 13 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से तीन को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
गुरुवार को शाम को करीब चार बजे यहां पेट्रोल पंप के पास फतेहपुर की तरफ जा रही कार को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। कार सामने से आ रही आटो विक्रम टेंपो से टकरा गई। टेंपो में सवार छापर गांव की जयसिया प्रजापति (35), पंकज प्रजापति (11), सूरजकली प्रजापति (35), बबलू यादव (35), महरी प्रजापति (55) और भिड़ौरा गांव का जयकरन वर्मा (35), द
तौली का कृृष्ण मोहन (45), पड़री का राकेश वर्मा (22), पवई का मेवालाल (45), जौहरपुर का अमरपाल (18), कुंचेदू का राजू (23) और गोबड़ी गांव सालिग (11) घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. नीरज पटेल ने सभी का उपचार किया। कृष्ण मोहन ,मेवालाल और बबलू यादव को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना स्थल पर कार और आटो छोड़कर दोनों के चालक फरार हो गए। पुलिस ने दोनो वाहनों को कब्जे में ले लिया। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।