{"_id":"6581e29494558c815203d126","slug":"tribal-people-protested-against-land-encroachment-banda-news-c-12-1-knp1074-515292-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: जमीन पर कब्जा करने पर आदिवासियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: जमीन पर कब्जा करने पर आदिवासियों ने किया प्रदर्शन
Wed, 20 Dec 2023 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 20 Dec 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर विकास खंड के गोंडा गांव के कोल आदिवासियों ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम को संबोधित ज्ञापन अपर एसडीएम को देकर आरोप लगाया कि गांव के दबंग उनकी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं।
गोंडा गांव के कोल आदिवासी मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे। जिन्होंने अपर एसडीएम मो. जसीम को दिए पत्र में आरोप लगाया कि उनको सरकार ने जमीन का पट्टा दिया था। जिसमें दबंग जबरन कब्जा कर रहे है। खेतों में लगे पत्थर जबरन उखाड़ दिए। मना करने पर मारने पीटने की धमकी दी जा रही है। मौके पर राजस्व कर्मचारियों को भेजकर जमीन पर कब्जा दिलाया जाए। इस मौके पर छोटे लाल, तुलसी, फूलकुमारी, बंटो, कुसमा, सुशीला व रेखा आदि मौजूद रहीं। (संवाद)