फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Train passengers will also '100' number feature

ट्रेन यात्रियों को भी मिलेगी ‘100’ नंबर सुविधा

Sat, 30 Jul 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Sat, 30 Jul 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Train passengers will also '100' number feature
जीआरपी थाने का निरीक्षण करते आईजी एके एंटनी। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। रेल यात्री भी अब ‘100’ नंबर डायलिंग सुविधा से लैस हो जाएंगे। ट्रेनों और प्लेटफार्मों पर उन्हें सुरक्षा हासिल करने के लिए यह सेवा शुरू की जा रही है। ये जानकारी रेलवे पुलिस के महानिरीक्षक (इलाहाबाद जोन) एलबीएन टोनी देव कुमार ने दी। शनिवार को पुलिस महानिरीक्षक बांदा में थे। उन्होंने जीआरपी थाने का मुआयना किया। कांस्टेबिलों के साथ गोष्ठी कर उनकी समस्याएं जानीं। छह सिपाहियों ने अपने तबादले की अर्जी दी। कुछ ने अन्य विभागीय समस्याएं बताईं। महानिरीक्षक ने जीआरपी जवानों से कहा कि उन्हें पूरा सहयोग और सुविधा मिलेगी। बशर्ते ड्यूटी में लापरवाही या अनुशासनहीनता न हो। आईजी ने जवानों और पुलिस अफसरों से कहा कि यात्रियों के साथ शालीनता से पेश आएं। जरूरत पड़ने पर उनकी पूरी मदद करें। ताकि जीआरपी की छवि धूमिल न हो।

विज्ञापन


मीडिया से बातचीत में श्री टोनी ने बताया कि जल्द ही जीआरपी थानों को ‘100’ नंबर डायलिंग सुविधा से जोड़ दिया जाएगा। यात्री प्लेटफार्म या ट्रेन से इस नंबर पर काल करके किसी भी घटना या आपातकालीन अवस्था में पुलिस की मदद हासिल कर सकेंगे। आरपीएफ और जीआरपी में आपसी सामंजस्य न होने के सवाल पर महानिरीक्षक ने इसे गलत बताया। कहा कि दोनों ही विभाग एक हैं। अलबत्ता ड्यूटियां अलग-अलग हैं। उन्होंने स्वीकारा कि कुछ घटनाओं में जीआरपी जवानों की संलिप्तता पाई गई थी। उन पर कार्रवाई की गई है। महानिरीक्षक ने बताया कि मानिकपुर और कर्वी जीआरपी थानों में बैरिक बनवाए जाएंगे। निरीक्षण के समय जीआरपी पुलिस अधीक्षक (झांसी) सतेंद्र कुमार, स्थानीय थानाध्यक्ष इंद्रमोहन बड़ोला और बांदा शहर पुलिस उपाधीक्षक प्रभात कुमार व आरपीएफ थानाध्यक्ष चंद्रशेखर रजक उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed