फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   train derailed in banda

बिजली के खंभे से फंसकर मालगाड़ी पटरी से उतरी

Fri, 20 Mar 2020 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
train derailed in banda
मालगाड़ी की बोगियों के पहियों को जैक से पटरी पर लाते रेल कर्मी। - फोटो : BANDA
बांदा में गुरुवार सुबह यहां रेलवे स्टेशन के नजदीक शंटिंग के दौरान मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। इससे रेल कर्मियों में हड़कंप मच गई। उनकी टीम ने लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद डिब्बों को पुन: पटरी पर चढ़ाया। घटना लूप लाइन पर हुई। मुख्य लाइन खुली रहने से ट्रेनों के आवागमन पर कोई असर नहीं पड़ा। उधर, रेलवे ने इसकी जांच के आदेश दिए हैं। प्रथम दृष्टया इसमें लापरवाही मानी जा रही है।
विज्ञापन

उड़ीसा से डीएपी खाद की खेप लेकर बुधवार को ट्रेन यहां आई थी। मालगोदाम में खाद उतरने के बाद गुरुवार को सुबह ट्रेन की कुछ बोगियों की शंटिंग हो रही थी। तभी मालगोदाम से करीब 100 मीटर दूर बजरंग इंटर कालेज रेलवे क्रासिंग के पास दो डिब्बे पटरी से उतर गए। ट्रेन चालक पवन गुप्ता ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। कुछ ही देर में दुर्घटना यान और रेल कर्मियों की टीम आ गई।
विज्ञापन

उधर, जांच-पड़ताल में सामने आया कि दुर्घटना के पीछे लापरवाही है। स्टेशन अधीक्षक केएस कुशवाहा ने बताया कि रेलवे लाइन के विद्युतीकरण के दौरान कर्मचारियों ने पुराने विद्युत पोल पटरियों के पास रख दिए थे। इनमें से एक पोल मालगाड़ी की बोगी की टूटी राड में फंस जाने से पटरी पर आ गया। इससे दो डिब्बे पटरी से उतर गए। उन्होंने बताया कि घटना की जांच यातायात निरीक्षक (रेलवे) पीके सिंह व केके वर्मा को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed