{"_id":"6665e7622b6e08e96403c2c5","slug":"traffic-on-palani-ken-river-bridge-completely-closed-banda-news-c-212-1-bnd1003-111622-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पैलानी केन नदी पुल पर आवागमन पूरी तरह बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पैलानी केन नदी पुल पर आवागमन पूरी तरह बंद
विज्ञापन
बांदा। पैलानी में केन नदी पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने पर सप्ताह भर पहले एक तरफ का आवागमन बंद कराया गया था। अब प्रशासन ने अवरोध खड़ा कर पूरी तरह आवागमन रोक दिया है। जसपुरा व पैलानी से जनपद मुख्यालय आने वालों व खप्टिहाकलां सहित कई गांवों के लोगों को तहसील मुख्यालय पहुंचने में भारी दिक्कतें होंगी।
पैलानी तहसील मुख्यालय के पास से गुजरी केन नदी में बना पुल अब पूरी तरह आवागमन के लिए रोक दिया गया है। हमीरपुर-बांदा स्टेट हाईवे पर बने इस पुल से सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। दो जून को पुल के एक पिलर का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण प्रशासन ने एक तरफ का रास्ता बंद करा दिया था। अब करीब सप्ताह भर बाद इसमें आवागमन पूरी तरह रोक दिया गया है।
किसान नेता पुष्पेंद्र सिंह चुनाले ने इस व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा है कि प्रशासन ने आवागमन का कोई दूसरा विकल्प तैयार किए बिना आवागमन पूर्णतया बंद करा दिया है। इससे करीब आधा सैकड़ों गांवों के लोग तहसील नहीं पहुंच सकेंगे।उन्होंने पुल के नीचे से मार्ग बनवाने की मांग जिलाधिकारी से की है।