फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Traffic incharge stopped tractor-trolley filled with devotees, reprimanded

Banda News: ट्रैफिक इंचार्ज ने श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर-ट्राली रोके, लगाई फटकार

Sun, 28 Sep 2025 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 28 Sep 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Traffic incharge stopped tractor-trolley filled with devotees, reprimanded
फोटो-04 नरैनी रोड में मेडिकल के पास यातायात पुलिस द्वारा रोका गया सवारियों से भरी ट्राली-ट्रैक्
बांदा। नवरात्र महोत्सव के दौरान मां विंध्यवासिनी जाने के लिए श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्राली का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में हादसों का भय बना हुआ है। यातायात प्रभारी ने नरैनी रोड पर रविवार को चेकिंग की। कई ट्रैक्टर-ट्रालियों को रोककर श्रद्धालुओं को ट्राली के अंदर बैठाया।
विज्ञापन

शासन के निर्देश हैं कि ट्रैक्टर-ट्रालियों में सवारियां भरकर नहीं चल सकते, लेकिन नियम कानूनों को धता बताते हुए श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्राली में ही मां विंध्यवासिनी देवी मेला या फिर अन्य देव स्थान को जा रहे हैं। रविवार को यातायात प्रभारी संजय मिश्रा ने टीम के साथ नरैनी रोड में चेकिंग की। मेडिकल कॉलेज के समीप उन्होंने दो ट्रैक्टर-ट्रालियों को रोका। ट्राली के पिछले हिस्से में बैठे लोगों को ट्राली के अंदर बैठाया और दोबारा सवारियां न ढोने की हिदायत देते हुए उन्हें जाने दिया गया। यातायात प्रभारी ने बताया कि सवारियों से भरी ट्राली-ट्रैक्टर को रोकते हुए उनके चालक और मौजूद श्रद्धालुओं को हिदायत दी गई, इसके बाद उन्हें जाने दिया गया। टीआई ने कहा कि नवरात्र महोत्सव के दौरान वह लगातार चेकिंग करेंगे। उन्होंने कहा कि सोमवार से ट्रैक्टर- ट्राली में सवारियां मिलने पर चालान करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed