{"_id":"66d6226aee8f454cc9035833","slug":"traders-reached-sdm-office-in-protest-against-encroachment-removal-banda-news-c-212-1-bnd1004-115118-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: अतिक्रमण हटाने के विरोध में एसडीएम कार्यालय पहुंचे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: अतिक्रमण हटाने के विरोध में एसडीएम कार्यालय पहुंचे व्यापारी
विज्ञापन
बबेरू। कस्बा में मुख्य चौराहा का सुंदरीकरण प्रस्तावित है। टीम के अधिकारियों ने पैमाइश की और अतिक्रमण चिह्नित किया तो दुकानदारों की धड़कनें बढ़ गईं। दुकानें उजड़ने के भय से वह लामबंद होकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे और अपनी पीड़ा बताई।
व्यापार संगठन के जिला प्रभारी श्री राम गुप्ता, नगर अध्यक्ष सुधीर अग्रहरि, शिवप्रसाद गुप्ता, विद्यामित्र गुप्त, दिनेश चौरसिया, राजू कचेर आदि ने कहा कि कमासिन रोड, कांजी हाउस को खाली करने के लिए कहा जा रहा है। चौराहे का चौड़ीकरण कराना जाना है। इसलिए सभी दुकानें उजाड़ने की तैयारी है। दुकानें उजड़ने से व्यापारी बेरोजगारी एवं भुखमरी के कगार में खड़े हो जाएंगे।
व्यापारियों ने आरोप लगाया की पश्चिम दिशा के दुकानदारों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। चौराहा के पांचों सड़कों के बीच से केंद्र बनाकर सुंदरीकरण कराया जाए और किसी दुकान को उजाड़ा न जाए। एसडीएम नमन मेहता ने दुकानदारों को भरोसा दिलाया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होगा। इस दौरान राजेश साहू, ज्ञान प्रकाश, महेश कुमार राजवंशी, मनीष राम, विकाश, कौशल, दिलशाद सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।