फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Traders protested against police action in Hamirpur

‘सीबीआई करे बिवांर कांड की जांच’

Sat, 08 Aug 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 08 Aug 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
Traders protested against police action in Hamirpur

बिवांर (हमृ ीरपुर) कांड में पुलिस के रवैए से व्यापारियों में नाराजगी है। शुक्रवार को जिला उद्योग व्यापार मंडल ने इस मामले में पुलिस को तानाशाह बताते हुए प्रदर्शन किया। कहा कि खौफ के चलते बाजार बंद होने से कारोबार चौपट हो रहा है। उन्होंने राज्यपाल और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में घटना की सीबीआई जांच और मुकदमा वापस लेने की मांग की।

विज्ञापन


व्यापारियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए कहा कि पुलिस की तानाशाही के चलते बिवांर कसबे में 10 दिन से कारोबार ठप है। सिटी मजिस्ट्रेट चित्रलेखा सिंह को दिए ज्ञापन में व्यापारियों ने इस कांड की जांच सीबीआई से कराने का अनुरोध किया।
विज्ञापन


यह भी कहा कि अब हालात काबू में हैं, लेकिन पुलिस का रवैया सख्त है। इसके अलावा बाजार खोले जाने, निर्दोष लोगों को न फंसाने, नामजद 34 व अज्ञात 900 लोगों के विरुद्ध दर्ज मुकदमा वापस लेने आदि मांगें भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष गुप्त व प्रदेश संगठनमंत्री राजकुमार राज ने कहा कि पुलिस लाठीचार्ज और फायरिंग से हालात बेकाबू हुए थे। जिलाध्यक्ष मनोज जैन ने कहा कि क्षेत्र में कर्फ्यू जैसे हालात हैं। व्यापार ठप होने से लोगों के घरों की स्थिति गंभीर है।

ज्ञापन देने वालों में पूर्व अध्यक्ष ज्वाला प्रसाद गुप्त, कमलेश कुमार गुप्त, अमित सेठ भोलू, सत्यप्रकाश, संजीव सेठ, रामआसरे गुप्ता, अभिषेक कुमार गुप्ता, संजय मिश्रा, कमलेश साहू, विष्णु कुमार, पन्नालाल धुरिया, सत्य प्रकाश सर्राफ, मनीष गुप्ता आदि मौजूद रहे।

गुलाबी गैंग ने किया प्रदर्शन
हमीरपुर जिले के बिंवार कांड और महिलाओं के साथ बढ़ते अपराधों के विरोध में गुलाबी गैंग ने शुक्रवार को कचहरी में प्रदर्शन किया। महिलाओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट चित्रलेखा सिंह को सौंपा।

गुलाबी गैंग कमांडर संपत पाल की अगुवाई मेें आईं महिलाओं ने बिवांर कांड में शासन-प्रशासन की नाकामी और महिलाओं के साथ बढ़ते अपराधों के विरोध में नारे लगाए।

सिटी मजिस्ट्रेट को दिए ज्ञापन में कहा कि प्रदेश में किशोरियों, युवतियों और महिलाओं के साथ आए दिन अपराध हो रहे हैं। हमीरपुर जिले के बिंवार में छात्रा के साथ हुई घटना और मौत के बाद प्रशासन और पुलिस के रवैए से हालात और खराब हुए।


पुलिस तत्काल कार्रवाई करती तो इतनी बड़ी घटना टल सकती थी। ज्ञापन में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों से बिना भेदभाव के ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वाह करने की अपेक्षा की गई। ज्ञापन देने वालों में फरीदा बेगम, नीलम वर्मा, सायरा बानो आदि शामिल रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed