फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Tractor-trolley overturned, driver crushed to death

Banda News: ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, चालक की दबकर मौत

Sun, 09 Feb 2025 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley overturned, driver crushed to death
मृतक राजेश वर्मा  - फोटो : संवाद
बांदा। मिट्टी डालकर लौट रहा ट्रैक्टर ट्राॅली समेत अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें सवार चालक की दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन

हमीरपुर जिले के नायक पुरवा गांव निवासी राजेश वर्मा (55) शनिवार को सुबह गांव से छह किलोमीटर दूर जिगनौड़ा गांव में ट्रैक्टर से मिट्टी डालने गए थे। लौटते समय जिगनौड़ा गांव के मोड़ पर मंदिर के पास ट्रैक्टर पलट गया। इसमें दबकर राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। भतीजे व गांव के प्रधान सुनील ने बताया कि राजेश खेती किसानी करते थे। शहर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed