फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Tractor overturns to save cattle, driver dies

मवेशी को बचाने में ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत

Mon, 01 Nov 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Tractor overturns to save cattle, driver dies
बांदा। अन्ना मवेशी को बचाने में ट्रैक्टर असंतुलित होकर ट्राली समेत खंती में पलट गया। चालक की दबकर मौके पर ही मौत हो गई। जेब से मिले आधार कार्ड से शिनाख्त के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के नेवादा गांव निवासी भरतबाबू का पुत्र धीरेंद्र द्विवेदी (45) भाड़े में ट्रैक्टर लेकर गिरवां गया था। सोमवार को दोपहर घर लौटते समय गिरवां थाना क्षेत्र के अर्जुनाह गांव के पास सामने अन्ना मवेशी आ जाने पर ट्रैक्टर असंतुलित हो गया और ट्राली समेत सड़क किनारे खंती में जा गिरा। धीरेंद्र ट्रैक्टर खुद चला रहा था।
विज्ञापन

वह नीचे दब गया। राहगीरों ने बमुश्किल उसे बाहर निकाला और एंबुलेंस बुलाकर उसे नाजुक अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की तलाशी ली। उसकी जेब से मिले आधार कार्ड और अन्य कागजात से शिनाख्त होने पर उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी। कुछ देर बाद परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। सटीक शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के भाई दीपू ने बताया कि धीरेंद्र खुरहंड में रहकर खेतीबाड़ी के साथ भाड़े में ट्रैक्टर चलाता था। उसके नाम लगभग 10 बीघा जमीन है। इसी से वह अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। अपने पीछे पत्नी सरिता व दो बच्चे छोड़ गया है। विधायक प्रकाश द्विवेदी ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। गिरवां थाना इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed