{"_id":"68d97aec6bc89789d8011e95","slug":"tractor-hits-e-rickshaw-full-of-passengers-girl-dies-two-seriously-injured-banda-news-c-212-1-sknp1006-134040-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: ट्रैक्टर ने सवारियों से भरे ई-रिक्शा में मारी टक्कर, बालिका की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: ट्रैक्टर ने सवारियों से भरे ई-रिक्शा में मारी टक्कर, बालिका की मौत, दो गंभीर
Sun, 28 Sep 2025 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 28 Sep 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
फोटो- 15 दिव्यांशी। स्रोत- परिजन।
बबेरू (बांदा)। पीछे से आए ट्रैक्टर ने सवारियों से भरे ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ई रिक्शा में सवार बालिका की मौत हो गई। उसकी मां और ई-रिक्शा चालक गंभीर घायल हो गए।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र पतवन गांव निवासी संतु देवी (32) ने बताया कि वह अपनी पुत्री दिव्यांशी (10) के साथ अपने मायके आहार गांव में दहनवारा कार्यक्रम में गईं थीं। कार्यक्रम में शिरकत कर रविवार को सुबह करीब 11 बजे वह वह अपनी बेटी के साथ ई रिक्शा से वापस अपने गांव जा रही थीं।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के हरदौली स्टाप के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में दिव्यांशी, उसकी मां संतू देवी और ई रिक्शा चालक निलाथू गांव निवासी उमेश (40) गंभीर घायल हो गए। सभी को सीएचसी पहुंचाया गया।
विज्ञापन
यहां दिव्यांशी को देखकर डॉक्टरों ने मृत घाेषित कर दिया। संतू और उमेश को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। दिव्यांशी के पिता विजय ने बताया कि वह ई रिक्शा अपने साइड में था। चालक ट्रैक्टर को छोड़कर भाग निकला है। बबेरू कोतवाली इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि ट्रैक्टर की टक्कर से हादसा हुआ है।