फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Tractor collided with two brothers riding a bike, retired soldier died

Banda News: ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो भाइयों को मारी टक्कर, रिटायर फौजी की मौत

Mon, 05 Jun 2023 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Mon, 05 Jun 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Tractor collided with two brothers riding a bike, retired soldier died
मृतक सीताराम यादव की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बांदा में बाइक सवार दो भाइयों को ट्रैक्टर ने सामने से टक्कर मार दी। बाइक चला रहे पूर्व नायब सूबेदार की मौत हो गई, जबकि भाई घायल हो गया। तिंदवारी थाना क्षेत्र के गरौती गांव निवासी पूर्व सैनिक सीताराम यादव (51) अपने बड़े भाई रामदीन यादव के साथ शनिवार रात करीब आठ बजे बाइक से परिचित के यहां निमंत्रण में बबेरू जा रहे थे। बाइक सीताराम चला रहे थे। हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन


बबेरू कोतवाली क्षेत्र के टोलाकला गांव के पास सामने से आए ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। सीताराम के सिर में गंभीर चोट आई। घायल भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें बबेरू सीएचसी पहुंचाया। यहां सीताराम को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने ट्रैक्टर समेत चालक को पकड़ लिया है। रामदीन ने बताया कि मृतक नि:संतान थे। उन्होंने उनके पुत्र सचिन यादव को गोद लिया है। घर में पत्नी विमला हैं। फौज से रिटायर्ड होने के बाद वह खेती किसानी करते थे। वर्ष 2019 में नायब सूबेदार की पोस्ट से रिटायर हुए थे। कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया है। भाई की तहरीर पर दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed