फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Tonight's farewell to princes, turn to new election

आज रात प्रधानों की विदाई, नए चुनाव की बारी आई

Thu, 24 Dec 2020 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
Tonight's farewell to princes, turn to new election
बांदा। पांच वर्षीय गांव की सरकार क्रिसमस की आधी रात को विदा हो जाएगी। गांव प्रधान विहीन हो जाएंगे। पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकार छिन जाएंगे। इनमें चित्रकूटधाम मंडल के 1408 ग्राम प्रधान भी शामिल हैं। प्रधानों के सभी अधिकार आधी रात के बाद खत्म होने संबंधी शासनादेश जारी हो गया है। 25 दिसंबर के बाद ग्राम स्वराज पोर्टल पर ग्राम प्रधानों का डीएससी (डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट) निष्प्रभावी कर दिया जाएगा। ग्राम पंचायत निधि से संबंधित कोई चेक/भुगतान मान्य नहीं होगा। बैंकों को इसकी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

25 दिसंबर 2015 को चुनाव के बाद ग्राम पंचायतों का गठन हुआ था। प्रधान और सदस्यों ने गांव की सरकार संभाली थी। पांच वर्ष का कार्यकाल शुक्रवार 25 दिसंबर को पूरा हो रहा है। नए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। उधर, खत्म हो रहे कार्यकाल पर शासन ने जिलाधिकारियों को जरूरी आदेश और दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

पंचायती राज विभाग निदेशक किंजल सिंह ने सभी जिलाधिकारियों को भेजे पत्र में कहा है कि ग्राम पंचायत निधि, पंचम राज्य वित्त आयोग, 15वें वित्त आयोग से संबंधित किसी भी कार्य का चेक के माध्यम से ग्राम प्रधान लेन-देन नहीं कर सकेंगे। न ही कोई काम शुरू करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निदेशक ने कहा है कि प्रधानों को इस बाबत पत्र लिखा जाए कि ग्राम पंचायत निधि के किसी भी मद में चेक स्वीकार नहीं करेंगे। ई-ग्राम स्वराज पर ग्राम प्रधान द्वारा कोई एफटीओ एप्रूव किया जाता है तो इसके लिए जिला पंचायत राज अधिकारी, ग्राम पंचायत सचिव व सहायक विकास अधिकारी को जिम्मेदार मानते हुए कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाए।
चित्रकूटधाम मंडल में ग्राम पंचायतें
जनपद पंचायत
बांदा 470
चित्रकूट 335
हमीरपुर 330
महोबा 273
योग 1408
प्रशासक को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं
प्रभारी डीपीआरओ संजीव बघेल का कहना है कि प्रधानों का कार्यकाल खत्म होने पर उनका दायित्व किसे सौंपा जाए? इसके कोई दिशा निर्देश अभी प्राप्त नहीं हुए हैं। पंचायत निदेशक के निर्देशों में भी प्रशासक को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। हालांकि सहायक विकास अधिकारियों को प्रशासक बनाए जाने की संभावना जताई जा रही है।
जनपद के नए डीपीआरओ होंगे सर्वेश
जनपद के जिला पंचायत राज अधिकारी सर्वेश कुमार पांडेय होंगे। पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार ने जिलाधिकारी को भेजे गए पत्र में कहा कि निदेशालय में संबद्ध सर्वेश कुमार को बांदा का जिला पंचायत राज अधिकारी बनाया गया है। यह पद पिछले डेढ़ माह से रिक्त था।
कोरोना के चक्कर में बढ़े चुनाव
बांदा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 25 दिसंबर 2020 के पहले हो जाने चाहिए थे, लेकिन कोरोना संक्रमण आड़े आ गया। अब ये अगले वर्ष फरवरी-मार्च में कराए जाने के आसार हैं। पंचायतों के परिसीमन और मतदाता पुनरीक्षण का काम तेजी से चल रहा है। उधर, गांव की नई सत्ता हथियाने के लिए प्रधान से लेकर पंचायत सदस्य तक ने अपनी गोटें बैठानी शुरू कर दी हैं। गांव में चुनावी चर्चाएं और माहौल दिन-ब-दिन परवान चढ़ रहा है।
प्रधानों को जमा करना होंगे अभिलेख के बस्ते
बांदा। प्रधान चुने जाने के बाद प्रधान को पंचायती राज विभाग की ओर से एक बस्ता दिया जाता है। जिसमें गांव से संबंधित सभी प्रकार के अभिलेख और वित्तीय लेन-देन के लिए डोंगल तथा स्वच्छ भारत मिशन में इस्तेमाल होने वाली चेकबुक इत्यादि होती हैं।

25 दिसंबर की आधी रात कार्यकाल खत्म होते ही प्रधानों को ये बस्ते पंचायती राज विभाग में वापस जमा करने होंगे। उनका डोंगल डिएक्टिवेट (निष्प्रभावी) कर दिया जाएगा। वे कोई भी प्रशासनिक व वित्तीय कार्य नहीं कर सकेंगे। उधर, कार्यकाल के अंतिम दिनों में लगभग हरेक ग्राम पंचायत में प्रधान बजट खपाने की जुगत में जुटे रहे। मिड-डे मील, प्रधानमंत्री आवास योजना के आवास आवंटन आदि को लेकर ज्यादा सरगर्मियां रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed