{"_id":"b31e7aff313de442e067619b788d46f9","slug":"toll-will-not-halt-movement-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच-76 पर केन में बने पुल पर टोल टैक्स न रुका तो आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच-76 पर केन में बने पुल पर टोल टैक्स न रुका तो आंदोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Tue, 03 Mar 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाइवे पर बांदा शहर के नजदीक केन नदी में बने पुल पर केंद्र सरकार के टोल टैक्स खत्म कर दिए जाने के बाद भी वसूली पर जन प्रतिनिधियों और नागरिकों ने विरोध में मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि एक हफ्ते के अंदर टैक्स वसूली बंद नहीं हुई तो धरना और आमरण अनशन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
17 जनवरी को ‘अमर उजाला’ में दिल्ली से प्रकाशित खबर में बताया गया था कि उत्तर प्रदेश में 13 पुलों को जनवरी से टोल टैक्स मुक्त किया जा चुका है। इसमें बांदा में एनएच-76 पर केन नदी में बना पुल भी शामिल है। अब इस पुल से गुजरने वालों को टोल टैक्स नहीं देना पड़ेगा।
विज्ञापन
उधर, 28 फरवरी को ‘अमर उजाला’ ने एक और खबर प्रकाशित की थी कि इस पुल की लागत 1.56 करोड़ थी जबकि अब तक 8.57 करोड़ रुपये से ज्यादा टोल टैक्स के रूप में वसूले जा चुके हैं। इसके बावजूद पुल पर अभी भी टोल टैक्स की वसूली जारी है।
इस संबंध में पीडब्ल्यूडी अधिकारियों का कहना है कि वसूली का ठेका 31 मार्च तक का है। उधर, मटौंध नगर पंचायत सदस्य श्यामजी तिवारी सहित तमाम लोगों ने मंगलवार को जिला प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर ‘अमर उजाला’ में प्रकाशित खबर का हवाला देकर कहा है कि टोल टैक्स के नाम पर अवैध वसूली तत्काल बंद की जाए।
यह पुल टोल टैक्स मुक्त किया जा चुका है। वसूली बंद नहीं हुई तो एक हफ्ते के बाद आंदोलन शुरू होगा। ज्ञापन देने वालों में इरफान सौदागर, दिनेश कुमार रैकवार, रतीराम कुशवाहा, राजबहादुर, अवध बिहारी शर्मा, चिंटू सिंह, पिंटू साहू, राकेशलाल, रहमान आदि शामिल हैं।