फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Today the fate of 850 ballot would be

मतपेटी में आज कैद होगी 850 की किस्मत

Mon, 12 Oct 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 12 Oct 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
Today the fate of 850 ballot would be

बांदा। जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्य चुनाव में

विज्ञापन
मंगलवार को 850 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद हो जाएगी। सोमवार को तिंदवारी व जसपुरा से पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्र पहुंच गईं। जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट उनकी निगरानी में लगे रहे। दोनों ब्लाकों में 1348 मतदान कर्मी ड्यूटी में लगाए गए हैं। तिंदवारी में 1,32,775 और जसपुरा ब्लाक में 82,120 मतदाता वोट डालेंगे।

मंगलवार को तिंदवारी ब्लाक के 121 मतदान केंद्रों के 210 बूथों और जसपुरा ब्लाक के 67 मतदान केंद्रों के 127 बूथों में वोट डाले जाएंगे। मतदान सुबह 7 से शाम 5 बजे तक होगा।

सोमवार को तिंदवारी ब्लाक की 210 पोलिंग पार्टियां सत्य नारायण इंटर कालेज (तिंदवारी) से मतदान केंद्रों को रवाना हुईं। यहां 21 पोलिंग पार्टियों में 84 कर्मचारी रिजर्व में रखे गए हैं। उधर, जसपुरा ब्लाक के लिए 127 पोलिंग पार्टियां मधुसूदन दास इंटर कालेज (जसपुरा) से रवाना हुईं। यहां 13 पोलिंग पार्टियों में 52 कर्मचारी रिजर्व में रखे गए हैं।

जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ मोबाइल पुलिस बल तैनात किया गया है। जसपुरा ब्लाक में दो सुपर जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ 7 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेट शांति व्यवस्था समेत मतदान औसत की जानकारी जोनल मजिस्ट्रेटों को हर दो घंटे में उपलब्ध कराएंगे।

उधर, तिंदवारी ब्लाक में तीन सुपर जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट मतदान की शुरूआत से पोलिंग पार्टियों की वापसी होने तक मतदान केंद्रों की निगरानी करेंगे। जसपुरा ब्लाक में 508 और तिंदवारी ब्लाक में 840 मतदान कर्मी तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed