{"_id":"7a60c779b64d9eb395a7f49708b3ef6c","slug":"today-the-famous-diwari-dance-of-bundelkhand-in-delhi-will-sputter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज दिल्ली में बुंदेलखंड के मशहूर दिवारी नृत्य की रहेगी धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज दिल्ली में बुंदेलखंड के मशहूर दिवारी नृत्य की रहेगी धूम
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 08 Jan 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को बुंदेलखंड के मशहूर दिवारी नृत्य की धूम रहेगी। अवसर होगा ‘जल संवाद व लोक कला समारोह’ का। इसमें देश के चुनिंदा कलाकार व अन्य बुद्धिजीवी शामिल होंगे।
विज्ञापन
दिल्ली स्थित एअर फोर्स आडिटोरियम सभागार में समारोह 9 जनवरी से शुरू हो रहा है। इसमें बुंदेली कला के प्रदर्शन के लिए यहां के मशहूर लोक नृत्य दीवारी और पाई डंडा को भी अवसर दिया गया है। रमेश पाल (बड़ोखर खुर्द) के नेतृत्व में कलाकारों की 13 सदस्यीय टीम बृहस्पतिवार को शाम यहां ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
बुंदेलखंड रूरल टैलेंट हंट वेब पोर्टल बांदा प्रभारी आशीष सागर ने बताया कि समारोह में केंद्रीय मंत्री उमा भारती अध्यक्षता करेंगी। केंद्रीय ग्रामीण राज्यमंत्री व उच्चाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। रमेश पाल की टीम इसके पूर्व दिल्ली में गणतंत्र दिवस समरोह में भी अपना प्रदर्शन करके शोहरत बटोर चुकी है। टीम का चयन गुणवत्ता के आधार पर किया गया है।
विज्ञापन