फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Tired of illness, Dharampal of Baghpat committed suicide

Banda News: बीमारी से तंग आकर बागपत के धर्मपाल ने की खुदकुशी

Thu, 23 Oct 2025 10:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 23 Oct 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Tired of illness, Dharampal of Baghpat committed suicide
खोही। चित्रकूट मप्र के पालदेव के एक खेत के पास एक श्रद्धालु का रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखा कि मौके पर सुसाइड नोट, एक तमंचा व तीन कारतूस मिले हैं। मृतक की कनपटी पर गाेली लगी थी। जांच में पता चला कि यह व्यक्ति बागपत जिले का निवासी थे जिन्होंने बीमारी से तंग आकर खुदकुशी की है।
विज्ञापन

चित्रकूट मप्र के थाना प्रभारी डीआर शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर को स्थानीय लोगों ने पालदेव गांव के एक खेत के पास शव पड़ा होने की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे तो शव के पास सुसाइड नोट मिला। जिसमें उसका नाम बागपत जिले के पट्टी तिहंइया निवासी धर्मपाल (59) लिखा मिला। सुसाइड नोट में लिखा था कि वह अपनी बीमारी से तंग आकर खुदकुशी कर रहा है। इनके परिजनों को सूचना दी गई है। तमंचा व कारतूस मिलने और बागपत से यहां आकर खुद कुशी करने के सवाल पर कहा कि माना जा रहा है कि धर्मपाल यहीं कहीं काम करते थे या फिर दिवाली मेले में आए थे। शुक्रवार को परिजनों के आने पर स्थिति स्पष्ट होगी। तमंचा व कारतूस कहां से मिला इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed