फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   time of milk distribution in schools changed

दूध वितरण का समय बदला

Tue, 28 Jul 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Tue, 28 Jul 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
time of milk distribution in schools changed

स्कूलों मेें बच्चों को मिलने वाला मुफ्त दूध अब मिडडे मील के साथ नहीं बल्कि सुबह स्कूल खुलते ही मिलेगा। इसी तरह कोफ्ता बनाने के लिए लौकी की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है। अब किसी भी मौसमी सब्जी से कोफ्ता बनाया जा सकेगा। शासन का आदेश मिलते ही बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारियों को इसके क्रियान्वयन के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार 15 जुलाई से परिषदीय स्कूलों में हर हफ्ते बुधवार को प्रत्येक बच्चे को 200 मिली लीटर दूध और कोफ्ता के साथ सब्जी-चावल देना शुरू किया है। यह दूध दोपहर को मिडडे मील के समय दिया जा रहा था। शासन ने इसमें संशोधन किया है।
विज्ञापन


अब दोपहर की जगह स्कूल खुलने पर ही बच्चों को दूध वितरित किया जाएगा। इसके पीछे तर्क यह दिया जा रहा है कि दोपहर तक दूध खराब होने की आशंका रहती है। उधर, ज्यादातर परिषदीय स्कूलों में एमडीएम में बच्चों को दूध देने की योजना एक पखवारा भी नहीं चल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर क्षेत्र के स्कूलों को छोड़ तमाम गांव-देहातों में बच्चों को दूध नहीं मिला। शिक्षकों का कहना है कि शासन ने अभी तक बजट की व्यवस्था नहीं की। ऐसे में वह कितने दिन अपनी जेब से दूध पिलाएंगे। उधर, शहर में तो टीचर किसी तरह पैकेट बंद दूध से व्यवस्था कर ले रहे हैं, लेकिन गांवों में दिक्कतें आ रही हैं। दूधिए सप्ताह में सिर्फ एक दिन बुधवार को ही दूध देने को तैयार नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed