फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Time And Date Lunar Eclipse,village,former,BDO,mandalayoukta

नरैनी बीडीओ से मांगा स्पष्टीकरण

Thu, 04 Mar 2021 10:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Time And Date Lunar Eclipse,village,former,BDO,mandalayoukta
बांदा। संयुक्त विकास आयुक्त (जेडीसी) रमेशचंद्र पांडेय ने जांच में सहयोग न करने पर बीडीओ (नरैनी) मनोज सिंह को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

कुलसारी गांव के ग्रामीण अनिल शास्त्री और मिथलेश उपाध्याय ने मंडलायुक्त को शिकायती पत्र देकर विकास कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाया था। आयुक्त ने जांच संयुक्त विकास आयुक्त को सौंपी थी। जेडीसी ने नरैनी बीडीओ से संबंधित अभिलेख तलब किए थे, लेकिन एक वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए गए। इस पर जेडीसी ने नाराजगी जताते हुए बीडीओ को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण और प्रमाणित अभिलेख उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। चेतावनी दी कि समय सीमा में अभिलेख न मिलने पर कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed