{"_id":"667454175198a9eed30ff0d8","slug":"ticket-window-of-platform-2-will-open-24-hours-general-manager-banda-news-c-212-1-sknp1008-112098-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लेटफार्म-दो की 24 घंटे खुलेगी टिकट विंडो : महाप्रबंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लेटफार्म-दो की 24 घंटे खुलेगी टिकट विंडो : महाप्रबंधक
Thu, 20 Jun 2024 09:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Thu, 20 Jun 2024 09:38 PM IST
विज्ञापन
बांदा। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म-2 की टिकट विंडो अब 24 घंटे खुलेगी। प्लेटफार्म भी बढ़ाया जाएगा। यह बात मानिकपुर-खैरार-भीमसेन रेल खंड के डबल लाइन के विंडो टेलिंग निरीक्षण पर निकले महाप्रबंधक रविंद गोयल ने बांदा रेलवे स्टेशन में कही।
उन्होंने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। रनिंग रूम में जाकर लोको पायलटों की समस्याओं को सुना। इन्हें नियमित ओआरएस का घोल दिए जाने के निर्देश दिए। रेलवे कालोनी में पानी की समस्या पर तत्काल समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्लेटफार्म को बढ़ाया जाएगा। शिकायत मिली है कि टिकट विंडों सिर्फ ट्रेन आने पर खुलती है ऐसा नहीं होगा। वह 24 घंटे खुलेंगी। उन्होंने स्टेशन अधीक्षक को तीन शिफ्ट में स्टाफ लगाए जाने के निर्देश दिए। इस मौके पर मुख्य यातायात प्रबंधक राजेश कुमार, परियोजना प्रबंधक हाशमी, वरिष्ठ अभियंता समन्वय आशुतोष चौरसिया सहित बिजली, पानी, सिग्नल के अधिकारी, स्टेशन प्रबंधक मनोज कुमार शिवहरे, जीआरपी, आरपीएफ स्टाफ आदि मौजूद रहा।