फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Three thieves caught, nine bikes recovered

Banda News: तीन चोर पकड़े, नौ बाइकें बरामद

Sun, 12 Jan 2025 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Three thieves caught, nine bikes recovered
पुलिस टीम के साथ गिरफ्तार बाइक चोर।  - फोटो : स्रोत- पुलिस।
बबेरू। कोतवाली पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह में शामिल तीन अंतरजनपदीय चोरों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से विभिन्न स्थानों से चोरी गई नौ बाइकों, पांच कटी हुई बाइक के साथ चेचिस व बाइक के कलपुर्जे व बाइक काटने के औजार बरामद किया है। आरोपी बबेरू, बिसंडा व आसपास के भीड़ वाले स्थानों से बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।
विज्ञापन


पूरे मामले का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि शनिवार की रात चेकिंग के दौरान औगासी रोड बिसराखेर के पास मरका थाना क्षेत्र के गुजेनी गांव निवासी अभिषेक साहू व चित्रकूट जनपद के लोहदा गांव निवासी ज्ञानेंद्र साहू उर्फ दद्दू को दो बाइकों के साथ पकड़ लिया। बाइक के वैध कागजात मांगे तो वह कागजात नहीं दिखा सके। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने कमासिन रोड बस स्टैंड तथा नवीन गल्ला मंडी बबेरू से चोरी की थी।
विज्ञापन


दोनों कस्बा बबेरू, बिसंडा सहित आसपास के भीड़ वाले स्थानों से बाइक चोरी करते हैं। उन्हें सस्ते दामों पर साहू मोहल्ला कस्बा बबेरू के ही एक कबाड़ी रामकरन साहू के यहां दुकान पर बेच देते हैं। पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके से सात बाइक, पांच कटी हुई बाइकों के चेचिस व भारी मात्रा में बाइक के कल-पुर्जे बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ बबेरू कोतवाली में छह मुकदमें दर्ज हैं। गिरफ्तारी टीम में बबेरू कोतवाल बलराम सिंह, चौकी प्रभारी कौशल सिंह, एसआई देवीदीन गौतम, कल्बे अब्बास खां, योगेंद्र सिंह, आशीष यादव, सैफ अहमद अंसारी आदि टीम शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये के पुरस्कार से पुरस्कृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed