फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Three smugglers arrested for bringing 20 lakh ganja from Bihar

Banda News: बिहार से 20 लाख का गांजा ला रहे तीन तस्कर गिरफ्तार

Sun, 06 Aug 2023 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Three smugglers arrested for bringing 20 lakh ganja from Bihar
बांदा। बिहार से तस्करी कर बाइक से गांजा ला रहे तीन तस्करों को अतर्रा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तस्करों के दो साथी भाग गए। तस्करों से बरामद 116 किलो गांजे की कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस इनका नेटवर्क खंगाल रही है। पकड़े गए तस्कर औरैया, बाराबंकी जिले के बताए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को अतर्रा कोतवाली पुलिस ने बाइक सवार तीन तस्करों को कुसमा खटौरा मोड़ पर गिरफ्तार किया है। इनके पास से 116 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। बाजार में गांजे की कीमत लगभग 20 लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि इनके दो अन्य साथी भागने में सफल रहे हैं। पकड़े गए तस्करों में औरैया जिले के एरवाकटरा निवासी राजीव शर्मा, बाराबंकी जिले के लक्ष्मणपुर निवासी सौरभ सैनी और सुरेश रावत है। भागने वाले इनके दो साथियों में एक कानपुर के बर्रा निवासी बजरंगी पटेल और राजेंद्र हैं।
विज्ञापन

एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि इन सभी तस्करों का नेटवर्क औरैया, इटावा, कानपुर समेत बाराबंकी जिलों में फैला है। किसी को शक न हो इसके लिए ये दो पहिया वाहन का प्रयोग करते थे। इनके पास से एक बाइक, तीन एंड्रायड मोबाइल बरामद किए गए हैं। खुलासे में सीओ अतर्रा जियाउद्दीन अहमद, सीओ सिटी गवेंद्र पाल गौतम व गिरफ्तारी टीम में शामिल थानाध्यक्ष अतर्रा अरविंद कुमार सिंह, एसआई सुधीर कुमार चाैरसिया, एसआई राजेश कुमार मिश्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed