फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Three people raped a girl after making her drink a drugged cold drink

Banda News: नशीली कोल्डड्रिंक पिला तीन लोगों ने किया दुष्कर्म

Thu, 08 Aug 2024 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Three people raped a girl after making her drink a drugged cold drink
बांदा। पड़ोसी महिला एक किशोरी को मोमोज खिलाने के बहाने बाजार ले गई। यहां किशोरी को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेहोशी की हालत में किशोरी को बांदा ले गए। वहां मकान मालिक के पुत्र समेत तीन युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। अगले दिन होश में आने पर किशोरी को रेलवे स्टेशन में छोड़कर भाग निकले। किशोरी ने फोन से घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों के साथ किशोरी ने अतर्रा कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी अपने परिजनों के साथ अतर्रा कस्बे में एक मोहल्ले में किराए के मकान में रहती है। किशोरी की मां का आरोप है कि बीती 29 जुलाई 2024 की शाम पड़ोसी महिला उर्मिला उसकी पुत्री को मोमोज खिलाने की बात कहकर बाजार ले गई। वहां मकान मालिक के पुत्र कमल व दिखितवारा गांव निवासी चंदू ने उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया।
विज्ञापन

जब उसकी पुत्री को नशा हो गया तो महिला समेत तीनों उसकी पुत्री को लेकर बांदा आ गए। बांदा में आजाद नगर मोहल्ले निवासी शिवम सभी को अपने साथ एक कमरे में ले गया। वहां तीनों युवकों ने उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। दूसरे दिन सुबह जब किशोरी होश में आई तो आरोपी उसे रेलवे स्टेशन में छोड़कर भाग निकले। किशोरी ने फोन से पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। परिजन उसे लेकर घर आए। पहले आरोपियों पक्ष से समझौते की बात चली। बाद में एसपी को तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभाराी कुलदीप तिवारी ने बताया कि महिला समेत चारों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण व न्यायालय में बयान कराए गए हैं। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed