{"_id":"6852fe04d9a63170300d986e","slug":"three-people-got-electric-shock-while-removing-cable-from-wet-bass-banda-news-c-212-1-sknp1006-128392-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: गीले बास से केबल हटा रहे तीन लोगों को लगा करंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: गीले बास से केबल हटा रहे तीन लोगों को लगा करंट
विज्ञापन
बांदा। खंभे से लटक रहा केबल गीले बास से हटा रहे तीन लोग करंट लगने से अचेत हो गए। उनका जिला अस्पताल में उपचार कराया गया।
गिरवां थाना क्षेत्र के खुरहंड गांव निवासी अजय कुमार (44) ने बताया कि घर के पास बिजली का खंभा है। बुधवार को सुबह छह बजे खंभे से टूटकर लटके केबल को हटाने के लिए वह गांव के आनंद (23) व अवधेश (35) के साथ गए थे। बारिश से गीले बांस से केबल हटाने लगे, तभी बांस केबल में फंसकर 11 हजार की बिजली लाइन में छू गया। इससे तीनों को करंट लग गया। वह अचेत होकर गिर पड़े।
ग्रामीणों ने देखा तो तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। अजय कुमार को डॉक्टरों ने भर्ती कर लिया है। अजय ने बताया कि उन्होंने बिजली सब स्टेशन खुरहंड में केबल लटका होने की जानकारी दी थी, लेकिन वहां से कोई नहीं आया था। इस कारण वह खुद ही हटा रहे थे।