{"_id":"654157bc6e30bfe55e064d3a","slug":"three-new-dengue-patients-found-notice-issued-to-nine-banda-news-c-212-1-sknp1006-4002-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: तीन नए डेंगू के मरीज मिले, नौ को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: तीन नए डेंगू के मरीज मिले, नौ को नोटिस जारी
Wed, 01 Nov 2023 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 01 Nov 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
बांदा। मौसम बदलने के बावजूद डेंगू का प्रकोप कम नहीं हो रहा। मंगलवार को जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में तीन डेंगू के नए केस मिले हैं। इनमें एक को भर्ती कराया गया है। पैथोलॉजी में जांच के लिए मरीजों की लाइन लग रही है। मकानों की जांच होने पर नौ लोगों नोटिस जारी किया गया है।
जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में मंगलवार को 14 डेंगू जांच के सैंपल लगाए गए। इनमें तीन को डेंगू की पुष्टि की गई। इन मरीजों में शहर के सर्किट हाउस निवासी पंच बहादुर (42), भुजरख गांव निवासी लीलावती (38) व अटघार निवासी संदीप (25) हैं। पैथोलॉजी में 302 मरीजों ने अपनी जांच कराईं। उधर, सीएमओ डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अब तक 289 डेंगू के मरीज मिल चुके हैं।
शहर के स्वराज कॉलोनी, छाबी तालाब, मढि़या नाका, कैलाश पुरी में टीम ने 579 घरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण किए गए घरों में 2386 पात्रों को देखा गया। जिसमें 32 घर व 36 पात्र एडीज मच्छर लारवा के पाए गए। पात्रों को खाली न करने पर नौ लोगों को नोटिस दिया गया है।