फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Three new courses will start in Agricultural University

Banda News: कृषि विश्वविद्यालय में शुरू होंगे तीन नए कोर्स

Sun, 14 Apr 2024 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Three new courses will start in Agricultural University
बांदा। कृषि विश्वविद्यालय इस सत्र से तीन नए कोर्स शुरू करेगा। पहला कोर्स पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशु पालन, दूसरा बीटेक एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग और तीसरा बीटेक फूड टेक्नोलॉजी का कोर्स होगा। यहां पहले इन कोर्सों की व्यवस्था नहीं थी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के उप कुल सचिव राजीव उमराव ने बताया कि पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन स्नातक (बैचलर ऑफ वेटरनरी साइंस एंड एनिमल हस्बैंडरी) साढ़े पांच वर्ष का स्नातक कोर्स है। यह जानवरों के रोगों के चिकित्सा निदान और उपचार से संबंधित है। दूसरे कोर्स में बीटेक एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग कृषि क्षेत्र में मशीनरी इंजीनियरिंग और विज्ञान से संबंधित चार साल का स्नातक कोर्स है। इसके पाठ्यक्रम में कृषि मशीनरी, मिट्टी, कृषि उत्पादन आदि शामिल हैं। इस कोर्स को करने वाले छात्र कृषि व्यवसाय फर्म, खाद्य प्रसंस्करण, कृषि अनुसंधान विकास फर्म आदि में काम करने के पात्र होंगे।
विज्ञापन

तीसरा कोर्स बीटेक फूड टेक्नोलॉजी भी चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम होगा। इसमें आठ सेमेस्टर होंगे। उत्पाद के सेल्फ जीवन को बढ़ाने के लिए खाद्य उद्योग में उपयोग किए जाने वाले खाद्य प्रसंस्करण संरक्षण तकनीक और खाद्य इंजीनियरिंग के अनुपयोगों के अध्ययन से संबंधित है। यह पाठ्यक्रम लेबलिंग पैकेजिंग उत्पाद डिजाइन आदि में कौशल विकसित करने में मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप कुल सचिव ने बताया कि यूपी कैटेट के तहत प्रवेश परीक्षा 11 व 12 जून को होगी। इसी माह 25 व 26 को इसका परिणाम आएगा। प्रवेश प्रक्रिया के लिए काउंसिलिंग जुलाई अगस्त में प्रारंभ होगी जो कई चरणों में चलेगी। इन कोर्सों में 80 फीसदी छात्र उत्तर प्रदेश और ऑल इंडिया से 20 फीसदी छात्र प्रवेश लेंगे। इस बार प्रवेश परीक्षा सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय मेरठ करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed