{"_id":"66b50dfc260f22228a0debff","slug":"three-lakh-rupees-stolen-from-the-trunk-of-a-retired-inspectors-bike-banda-news-c-212-1-bnd1005-114185-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: रिटायर्ड दरोगा की बाइक की डिकी से तीन लाख रुपये पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: रिटायर्ड दरोगा की बाइक की डिकी से तीन लाख रुपये पार
विज्ञापन
बांदा। बैंक से तीन लाख रुपये निकालकर मेडिकल स्टोर से दवा ले रहे रिटायर्ड दरोगा की बाइक की डिकी से बाइक सवार दो युवकों ने तीन लाख रुपये उड़ा लिए। सूचना पर पहुंचे एएसपी और कोतवाल ने जांच पड़ताल की। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। सीसीटीवी फुटेज में दिखे दोनों युवकों की पुलिस तलाश कर रही है।
शहर कोतवाली के कैलाश पुरी मोहल्ला निवासी अरविंद द्विवेदी (62) रिटायर्ड दरोगा हैं। गुरुवार की दोपहर रामलीला रोड स्थित एसबीआई से तीन लाख रुपये निकालकर बाइक की डिकी में रख लिए। इसके बाद महेश्वरी देवी मंदिर रोड स्थित मेडिकल स्टोर से दवा लेने लगे। बाइक मेडिकल स्टोर के सामने खड़ी की थी। इस बीच एक बाइक पर दो युवक आए और डिकी से रुपयों वाला बैग लेकर भाग निकले। उधर, रिटायर्ड दरोगा दवा लेकर बाइक से घर पहुंचे। वहां डिकी खोली तो रुपये नदारद थे। वह तुरंत लौटे। दुकानदारों से पूछताछ की। पुलिस को सूचना दी। अति व्यस्ततम मार्ग पर हुई वारदात पर कोतवाल पंकज सिंह और बलखंडी नाका चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। दुकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध बाइक सवार दो युवक दिखे हैं। रिटायर्ड दरोगा ने बताया कि जमीन खरीदने के लिए रुपये बैंक से निकाले थे।
एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि बाइक की डिकी में लॉक नहीं था। बाइक सवार दो युवकों ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस और साइबर सेल घटना के खुलासे में लगे हैं। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
24 घंटे के अंतराल में दूसरी वारदात
दिनदहाड़े हुई वारदात से पुलिस में हलचल है। पुलिस की तीन टीमें इसके खुलासे में लगाई गई हैं। बता दें कि बुधवार को अमर टाॅकीज चौराहे पर स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम से 20 हजार रुपये निकालकर बाजार जा रहीं जीआईसी की शिक्षिका पुष्पा राजन के पर्स से 20 हजार रुपये चोरों ने पार कर दिए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 24 घंटे के अंतराल में दूसरी वारदात से दहशत है।