{"_id":"6695635bf5dc26f9d8094eea","slug":"three-friends-who-went-to-take-bath-in-the-canal-drowned-one-died-banda-news-c-212-1-sknp1006-113149-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: नहर में नहाने गए तीन दोस्त डूबे, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: नहर में नहाने गए तीन दोस्त डूबे, एक की मौत
विज्ञापन
बांदा। नहर में नहाने गए तीन दोस्त डूब गए। इनमें दो को बचा लिया गया, जबकि एक की मौत हो गई।
शहर कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर निवासी आदित्य साहू (15) मोहल्ले के हमउम्र दोस्त यश (14) व अंशुल (15) के साथ रविवार की दोपहर कालका चौराहा स्थित पल्हरी नहर में नहाने गया था। पानी ज्यादा और तेज बहाव के कारण तीनों किशोर पानी में डूबने लगे। आसपास मवेशी चरा रहे ग्रामीणों ने उन्हें डूबता देखा तो पानी में छलांग लगाकर यश और अंशुल को तो बचा लिया, लेकिन आदित्य गहरे पानी में समा गया।
इस बीच यश और अंशुल ने घर आकर आदित्य के परिजनों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों और पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दो घंटे की मशक्कत के बाद आदित्य के शव को पानी से बाहर निकाला। परिजन उसके शव को लेकर जिला अस्पताल आए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पड़ोसी रमेशचंद्र ने बताया कि आदित्य पांच बहनों और दो भाइयों में बड़ा था। पिता चुनबाद कुल्फी की ठिलिया लगाते हैं। घर में मां कमलेश कुमारी मजदूरी करती है। शहर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि नहर में डूबने से किशोर की मौत हुई है। वह आजाद नगर में हक्कानिया स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ता था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।