{"_id":"68dc2014e55aa713c405c2ca","slug":"three-drone-cameras-will-monitor-durga-idol-immersion-banda-news-c-212-1-bnd1006-134127-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: तीन ड्रोन कैमरे करेंगे दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: तीन ड्रोन कैमरे करेंगे दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की निगरानी
Tue, 30 Sep 2025 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 30 Sep 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
फोटो- 12 केन नदी के विसर्जन स्थल का निरीक्षण करते डीएम, एसपी, एएसपी व सिटी मजिस्ट्रेट। संवाद
- फोटो : शहर के चौक में डिवाइडर के पास खड़े दोपहिया वाहन।
बांदा। शहर में विराजमान 350 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन बुधवार को गाजे-बाजे के साथ होगा। सुरक्षा के लिहाज से तीन ड्रोन कैमरों से भी विसर्जन जुलूस की निगहबानी की जाएगी।
अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि विसर्जन जुलूस में सुरक्षा के लिए छह सीओ को लगाया गया है। इनके नेतृत्व में 15 इंसपेक्टर, 30 सब इंसपेक्टर, 300 महिला पुलिस कर्मी और 900 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। इसके साथ ही तीन ड्रोन कैमरे विसर्जन जुलूस की निगरानी करेंगे। एक प्लाटून पीएसी भी सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करेगी। इसके साथ ही मोटर वोट में पीएसी बाढ़ राहत लगातार निगहबानी करेगी। एएसपी ने कहा कि नदी से लेकर शहर के विभिन्न चौराहों और संवदेनशील स्थानों पर पुलिस का पहरा रहेगा।
इधर, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी श्रीचंद्र ने बताया कि विसर्जन स्थल के समीप मोबाइल शौचालय खड़े कराए जाएंगे। इसके साथ ही पानी के टैंकर भी रखवाए जाएंगे। मुख्य चिकित्साधिकारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि विसर्जन जुलूस के दौरान चार डॉक्टरों की टीम व एंबुलेंस भी मौजूद रहेंगी। वहीं मंगलवार को डीएम जे. रीभा और पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने विसर्जन स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। कहा कि विसर्जन के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
इन मार्गों से गुजरेगा विसर्जन जुलूस, सुबह नौ बजे से मिलेंगे टोकन
बांदा। केंद्रीय नवदुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अमित सेठ भोलू ने बताया कि सुबह नौ बजे से बलखंडीनाका स्थित तुलसी मंदिर से दुर्गा विमानों को टोकन दिए जाएंगे। टोकन लेने के बाद विमान महेश्वरी देवी की ओर जाएंगे। वहां से चौक बाजार, गूलरनाका, अमर टाकीज तिराहा, नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज होते हुए जिला परिषद, अलीगंज गणेश भवन से बाबूलाल चौराहा की ओर जाएंगे। वहां से काली देवी मंदिर से पुराने ओवरब्रिज से होते हुए मुख्य डाकघर, रोडवेज बस स्टैंड के सामने से होकर संकट मोचन मंदिर, क्योटरा चौराहा से दुर्गा विमान केन नदी विसर्जन स्थल की ओर जाएंगे।