{"_id":"6262faa2d34f4a28800a92c4","slug":"three-buses-of-panna-marg-seized-eight-vehicles-challaned-banda-news-knp692729162","type":"story","status":"publish","title_hn":"पन्ना मार्ग की तीन बसें सीज, आठ वाहनों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पन्ना मार्ग की तीन बसें सीज, आठ वाहनों का चालान
विज्ञापन
Three buses of Panna Marg seized, eight vehicles challaned
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। मध्य प्रदेश के सीमावर्ती पन्ना मार्ग सहित पूरे जिले में डग्गामार वाहनों को लेकर चलाई गई मुहिम के बाद परिवहन विभाग ने धरपकड़ अभियान तेज कर दिया है। शुक्रवार की शाम यात्रीकर/मालकर अधिकारी एके मिश्रा ने भारी पुलिस बल के साथ कालिंजर के पास चेकिंग अभियान चलाया। पन्ना-बांदा, पन्ना-चित्रकूट की तीन प्राइवेट बसों को सीज कर दीं। उन्हें कालिंजर व नरैनी थाने में खड़ा किया गया है।
इसके अलावा आठ अन्य वाहनों का चालान किया गया। इससे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। कई वाहन खेतों के रास्ते गांवों में घुस गए। जिन्हें चेकिंग दल ने खोज निकाला। प्राइवेट वाहनों द्वारा यात्रियों को अधिक किराया वसूलने की अहम समस्या को लेकर अमर उजाला ने खबर की मुहिम छेड़ी थी।
नरैनी विधायक ने इस मुहिम का समर्थन करते हुए अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद हरकत में आए परिवहन विभाग ने प्राइवेट वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान शुरू किया है। गुरुवार को जहां रोडवेज परिसर से एक किलो मीटर के दायरे में मौजूद बस व अन्य एक दर्जन वाहनों का चालान किया। शुक्रवार को पन्ना मार्ग पर अभियान चलाया।